हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Numerology Prediction: 8 जून से इन 3 मूलांक वालों को मिल सकते हैं बड़े फायदे, धन और कामकाज में मिलेगा लाभ

Numerology Prediction: 8 जून 2026 को मूलांक 8 और भाग्यांक 6 का खास संयोग बन रहा है. शनि और शुक्र की मित्रता 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और प्रगति के संकेत दे रही है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, 8 जून, 2026 एक बेमिसाल दिन सिद्ध हो सकता है, क्योंकि इस दिन शनि के अनुशासन और कर्मठता के साथ शुक्र की रचनात्मकता और सुख-सुविधाओं का अनोखा संगम हो रहा है. गणना के अनुसार, 8 जून का मूलांक 8 है, जिसके स्वामी शनि हैं और पूरी तारीख का योग यानी भाग्यांक 6 है, जिसके स्वामी शुक्र हैं. अंक ज्योतिष में शनि और शुक्र को परम मित्र माना गया है. कर्म, आनंद और सुख का संतुलन करने वाले इस संयोग का 3 मूलांक वालों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होने की संभावना है. आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-से हैं?

8 जून के लिए मूलांक 5 का अंक भविष्यफल

मूलांक 5 यानी जो व्यक्ति 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे हैं, के स्वामी हैं बुध. शुक्र और शनि दोनों इनके मित्र हैं. 8 जून को इन मूलांक वालों को बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है. कोई पुराना भारी पेमेंट भी आने के योग हैं. आपकी तार्किक क्षमता से आपके सीनियर भी खुश होंगे. सेल्स से जुड़े लोग आज बढ़िया रिजल्ट दे पाएंगे. परिवार में सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि हो सकती है. आपके पार्टनर को आपकी कोई बात अच्छी लगेगी. कोई पुरानी महिला मित्र का फोन आपमें रोमांस जगा सकता है. आपका शाम अच्छा गुजरेगा, समय शॉपिंग में दे पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को नए कपड़े में देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

8 जून के लिए मूलांक 6 का अंक भविष्यफल

जो व्यक्ति किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को पैदा हुए हैं, उन लोगों का मूलांक 6 होता है. चूंकि 8 जून की तारीख का भाग्यांक भी 6 है, इसलिए यह दिन इन मूलांक वालों के एक नई और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रह सकता है. जॉब कर रहे लोगों को अपने फीमेल कलीग से विशेष हेल्प मिल सकती है. आपकी पर्सनैलिटी में के नई आभा लोगों को प्रभावित करेगी. आपको नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जो आर्थिक रूप से लाभकारी हो सकता है. लवर्स के लिए यह दिन विशेष फलदायी है. आप अपने दिल की बात कह सकते हैं. मैरिड लोग अपनी सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: हाथ के पिछले हिस्से की त्वचा बताएगी स्वभाव और किस्मत की दिशा, जानें सामुद्रिक शास्त्र के रहस्य

विज्ञापन

8 जून के लिए मूलांक 8 का अंक भविष्यफल

मूलांक 8 यानी जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, के लिए 8 जून उनका अपना दिन है. आप पर शनि की विशेष कृपा हो सकती है. जो काम आप कई दिनों से करने की सोच रहे थे, वो सही से दोगुनी ऊर्जा से एग्जेक्यूट हो सकती है. साथ ही आपके काम करने की रफ्तार भी दोगुनी रहेगी. यह दिन निवेश के लिए भी उत्तम है. आप दीर्घकालिक लाभ वाले निवेश को प्राथमिकता दे सकते हैं. सरकारी ऑफिस में पानी जाम के निकास का काम का अपील मंजूर होगा.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola