Numerology Prediction 22 July 2026: 22 जुलाई दिन मंगलवार का दिन कई मूलांक के लोगों के लिए मुश्किल भरा रहेगा. जबकि, कई लोगों का लाभ मिलने के योग बनेंगे. अंक ज्योतिष के अनुसार, 22 जुलाई के दिन का मूलांक 2 + 2 यानी 4 रहेगा. मूलांक 4 के स्वामी राहु ग्रह हैं. राहु के प्रभाव से अचानक धन लाभ और करियर में सफलता के योग बन सकते हैं. दिन का भाग्यांक 2+2+0+7+2+0+2+6=21 यानी 2+1 यानी 3 रहेगा. भाग्यांक 3 के स्वामी गुरु ग्रह माने जाते हैं. देवगुरु बृहस्पति को शिक्षा और करियर में सफलता का कारक माना जाता है. अंक शास्त्र के अनुसार, राहु और गुरु के प्रभाव से सभी मूलांक के लिए दिन कैसा रहेगा आप यहां जान सकते हैं. मूलांक 1 से 9 तक के भविष्यफल के बारे में जानने के लिए पढ़ें दैनिक अंक राशिफल.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं. सूर्य ग्रह का राहु के साथ शत्रु और गुरु के साथ मित्रता का संबंध है. इन्हें आर्थिक तौर पर लाभ मिलेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा. इन्हें तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
अंक ज्योतिष में मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा का राहु के साथ शत्रु और गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन्हें राहु के बुरे प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं. मन में भ्रम की स्थिति पैदा होगी. गुरु के कारण धन लाभ के योग बनेंगे.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं. दिन का भाग्यांक 3 रहने वाला है. गुरु ग्रह का राहु के साथ समान संबंध है. इन लोगों के लिए समय मिलाजुला रहेगा. कड़ी मेहनत करने पर करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: भविष्य में धन हानि होने का संकेत देता है इन 5 सपनों का आना, आपको दिखें तो हो जाएं सावधान
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु हैं. इन लोगों का गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के संबंध का प्रभाव मूलांक 4 वालों के जीवन पर पड़ेगा. शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी. धनलाभ होने की संभावना है.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
बुध ग्रह मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह हैं. मूलांक 5 के स्वामी बुध का राहु के साथ मित्र और गुरु के साथ सम संबंध है. इन्हें लाभ हो सकता है. आर्थिक तरक्की करेंगे. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह का राहु के साथ मित्र और गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. अचानक से धनलाभ हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Shani Vakri 2026: चातुर्मास में बदलेगी शनिदेव की चाल, वक्री शनि इन 5 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, अचानक मिलेगा लाभ
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु का राहु के साथ मित्रता का संबंध है. जबकि, गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों को राहु के प्रभाव से लाभ मिलेगा. अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की के योग बनेंगे.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 के लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. इनके स्वामी ग्रह शनि हैं. शनि का राहु के साथ मित्र और गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन्हें मेहनत का फल मिलेगा. आर्थिक तौर पर समय बेहतर रहेगा.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह का गुरु के साथ मित्रता और राहु के साथ शत्रु का भाव है. इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं. आपको सावधान रहना होगा. गुरु के प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र में समय अच्छा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines