Swapna Shastra: भविष्य में धन हानि होने का संकेत देता है इन 5 सपनों का आना, आपको दिखें तो हो जाएं सावधान

Swapna Shastra: रात को नींद में आने वाले हर सपने का कुछ खास अर्थ होता है. स्वप्न शास्त्र में सभी प्रकार के सपनों के बारे में बताया गया है. ऐसे ही कई सपने होते हैं, जो भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान की ओर इशारा करते हैं.

UPSET PERSON.jpg
1 / 6
money loss dream meaning

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में 5 ऐसे ही धन हानि के संकेत वाले सपनों के बारे में बताया गया है. अगर आपको ऐसे सपने आते हैं, तो भविष्य में सावधान हो जाना चाहिए. इन सपनों को आर्थिक समस्याओं का पूर्व संकेत माना जाता है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

सपने में खाली पर्स देखना

सपने में खाली पर्स देखना2 / 6

आप सपने में अपने पर्स, तिजोरी और धन रखने के स्थान को खाली देखते हैं, तो यह अशुभ माना जाता है. इस तरह का सपना आना भविष्य में होने वाली धन हानि की ओर इशारा करता है. आपको ऐसा सपना आने पर अपने खर्चों में कमी करनी चाहिए. आर्थिक योजना बनाकर काम करना चाहिए.

विज्ञापन

बिखरे हुए पैसे देखना

बिखरे हुए पैसे देखना3 / 6

रात को सपने में आप बिखरे हुए नोट और सिक्के देखते हैं, तो यह अच्छा नहीं होता है. बिखरे हुए पैसे देखने का अर्थ है कि, भविष्य में आपका खर्च बढ़ सकता है. ऐसे में आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. इस तरह का सपना आने पर खर्च को नियंत्रित करें.

सोना या चांदी का खोना

सोना या चांदी का खोना4 / 6

सपने में आप सोने या चांदी की कोई किमती चीज खोते हुए देखते हैं. यह सपना भविष्य में होने वाले नुकसान की तरफ इशारा करता है. यह सपना वास्तव में किसी किमती चीज के खोने और धन हानि होने की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

सपने में अंधेरा रास्ता दिखना

सपने में अंधेरा रास्ता दिखना5 / 6

सपने में कई बार खाली और सुनसान रास्ता नजर आता है. इस तरह का सपना पैसों की समस्या की ओर इशारा करता है. इस सपने का अर्थ है कि, आपको आने वाले समय में आर्थिक तौर पर दिक्कतें हो सकती है. इस स्थिति में आपको जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला नहीं लेना चाहिए.

व्यर्थ रूप से पैसों का खर्च

व्यर्थ रूप से पैसों का खर्च6 / 6

सपने में फालतू का खर्च करना अच्छा नहीं माना जाता है. इस तरह का सपना आने वाले समय में धन हानि की ओर इशारा करता है. सपने में अधिक खर्च होना और पैसों को बहते हुए देखना अशुभ होता है. आपको इस तरह के सपने आने पर आर्थिक तौर पर कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन