Shani Vakri 2026: चातुर्मास में बदलेगी शनिदेव की चाल, वक्री शनि इन 5 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, अचानक मिलेगा लाभ

Shani Vakri 2026: शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन होने से राशियों के जीवन पर असर देखने को मिलेगा. शनि ग्रह 27 जुलाई 2026 दिन सोमवार से रात को 1 बजकर 25 मिनट से वक्री चाल चलेंगे. शनि 11 दिसंबर तक मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे.

SHANI DEV.jpg
1 / 7
Shani Vakri lucky zodiac signs

Shani Vakri 2026 Rashifal: देवशयनी एकादशी के दिन 25 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत हो रही है. ऐसे में चातुर्मास में शनि की वक्री चाल से कई राशियों को लाभ मिलेगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शनि की उल्टी चाल कई राशियों के लिए शुभकारी सिद्ध हो सकती है. इन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 7

मेष राशि के जातकों के लिए चातुर्मास के दौरान शनि की वक्री चाल शुभ रहेगी. मेष राशि वालों के लिए करियर में तरक्की के योग बनेंगे. जीवन में चल रही बाधाओं का अंत होगा. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 7

सिंह राशि के लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. इन लोगों के लिए नया वाहन और संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं. शनि की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकता है.

तुला राशि

तुला राशि4 / 7

शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है. शनि जातकों को उनके कर्मों के अनुसार, फल देते हैं. तुला राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. कारोबार में तरक्की करेंगे. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 7

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. शनि की वक्री चाल से आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है. आपको करियर में तरक्की मिलेगी. नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. किसी बड़ी डील के फाइनल होने से व्यापार करने वालों को तगड़ा मुनाफा मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि6 / 7

धनु राशि के लोगों के लिए शनि की वक्री चाल लाभकारी रहेगी. इन्हें मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. धनु राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. आर्थिक तौर पर लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

शनि वक्री के दौरान करें ये खास उपाय

शनि वक्री के दौरान करें ये खास उपाय7 / 7

शनिदेव की विशेष कृपा के लिए खास उपायों को करना चाहिए. शनि वक्री के दौरान शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर दीपक जलाएं. शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन