हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: समझ से परे होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, बेहद रहस्यमयी होता है स्वभाव, जानिए

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, आपको आज ऐसे मूलांक के बारे में बताने वाले हैं जो बहुत ही रहस्मयी स्वभाव के होते हैं. इन लोगों को समझ पाना बहुत ही मुश्किल होता है. आइये इन मूलांक वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Numerology: व्यक्ति की जन्म तारीख से उसका मूलांक निकाल सकते हैं. किसी का जन्म 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2 प्लस 5 यानी 7 होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की हर तारीख को जन्मे व्यक्ति का संबंध किसी एक मूलांक से होता है. मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, खूबियों और खामियों के बारे में बताता है. आज ऐसे मूलांक के बारे में जानेंगे, जो लोग स्वभाव से रहस्यमयी होते हैं. इन लोगों को समझना बहुत ही मुश्किल होता है.

समझ से परे होते हैं इस मूलांक के लोग

मूलांक 7 के लोगों को रहस्यमयी स्वभाव का माना जाता है. अगर किसी का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 होगा. मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु होते हैं. केतु ग्रह को रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. केतु अचानक घटने वाली घटनाओं का कारक होता है. इसे आकस्मिकता यानी अचानक लाभ और हानि का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 7 के लोगों पर केतु का प्रभाव होता है. यह लोग रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं.

ये भी पढ़ें – Numerology: चालाक होते हैं इस मूलांक के लोग, मासूम बनकर करते हैं जले पर नमक छिड़कने का काम

विज्ञापन

मूलांक 7 के लोगों का स्वभाव

यह लोग आध्यात्मिक और चिंतनशील होते हैं. 7 मूलांक के लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं. यह शांत स्वभाव के होते हैं और भीड़ से दूर रहना पसंद करते हैं. यह लोग कब क्या करते हैं और क्या सोचते हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. यह लोग सीधा और सटीक बोलना पसंद करते हैं, फिर चाहे किसी को इनकी बात का बुरा लग जाए. यह लोग जल्दी से किसी के साथ घुलते-मिलते नहीं हैं. इसी कारण इनके दोस्त कम होते हैं.

ये भी पढ़ें – Gajkesari Rajyog: गजकेसरी राजयोग से इन 5 राशियों को होगा धनलाभ, मिलेगा प्रमोशन और पैसा

विज्ञापन

मूलांक 7 वालों की खूबियां और खामियां

यह लोग अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं. जल्दी से अपनी भावनाएं किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं. यह गहरे रहस्यों और नई चीजों को खोजना पसंद करते हैं. आत्मविश्वास से भरे रहते हैं. इनकी खामियों की बात करें, तो यह लोग सोचते बहुत हैं. यह कई बार छोटी सी बात पर चिड़चिड़े हो जाते हैं. यह लोग बचत नहीं करते हैं इसके कारण कई बार पैसों के मामले में परेशान होना पड़ता है.

ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola