Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग कभी नहीं मानते अपनी गलती, बात-बात पर करते हैं झगड़ा!

यदि आपने गलती की है तो उसे स्वीकार भी करना चाहिए। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी अपनी गलती के लिए माफी नहीं मांगते हैं। बल्कि हर समय अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से झगड़ा करते हैं। चलिए जानते हैं उन्हीं तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे लोगों का स्वभाव अड़ियल होता है।

Numerology

कभी किसी की बात नहीं समझते ये लोग!

विज्ञापन

हर एक व्यक्ति के अंदर कोई न कोई खासियत और कमी होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। जहां कुछ लोग बहुत ज्यादा इमोशनल, मुंहफट, डरपोक, दिल के साफ या केयरिंग होते हैं, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जिनका स्वभाव बहुत ज्यादा खराब होता है। बात-बात पर वो अड़ जाते हैं और कभी किसी की बात नहीं मानते हैं।

हालांकि प्रत्येक व्यक्ति के बारे में उसकी जन्म तिथि से बहुत कुछ पता चलता है। यहां तक कि उसके स्वभाव के बारे में भी पता चल सकता है। आज हम आपको उन जन्म तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोग अड़ियल होते हैं और कभी अपनी गलती नहीं मानते। ये आसानी से लोगों की बातों को नहीं मानते हैं बल्कि लड़ाई-झगड़ा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

विज्ञापन

इन लोगों का होता है अड़ियल स्वभाव!

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी की 1, 8, 5, 23, 11, 29, 19 या 26 को हुआ है, उनका स्वभाव अड़ियल होता है। ये लोग वो ही करते हैं, जो इन्हें करना होता है। ये कभी किसी की बात नहीं मानते हैं। इसके अलावा ये अपनी गलती को भी नहीं मानते हैं बल्कि हमेशा लड़ाई-झगड़े के लिए तैयार रहते हैं। यदि कोई इन्हें इनकी भले की बात भी कहता है तो उसे ये अनसुना कर देते हैं। इसी वजह से कई बार इन्हें लोगों से तालमेल बैठाने में परेशानी होती है।

इन लोगों से नहीं होती चापलूसी!

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10 या 17 तारीख को हुआ है, वो दिल के अच्छे होते हैं। इनके मन में जो होता है, उसे वो सीधे-सीधे बोल देते हैं। इसके अलावा इन लोगों से चापलूसी भी नहीं होती है। यदि इन्हें किसी से कोई प्रॉब्लम होती है तो उसे वो साफ-साफ उनके मुंह पर बोल देते हैं। इसके अलावा ये लोग छल-कपट भी नहीं करते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ