हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Numerology: मूलांक 1, 8 और 9 में से किसका गुस्सा है खतरनाक? कंट्रोल करने के लिए करें ये काम

Ank Jyotish Shastra: मूलांक 1, 8 और 9 वालों को बहुत गुस्सा आता है। लेकिन इन सभी लोगों के गुस्सा जाहिर करने का तरीका अलग है। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से ये बताने जा रहे हैं कि इन तीनों मूलांक में से किसका गुस्सा सबसे ज्यादा खतरनाक है। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि आप इनके गुस्से से कैसे बच सकते हैं।

विज्ञापन
इन लोगों को होता है Anger Issue...

Ank Jyotish Shastra: मनुष्य भावनाओं से भरा एक पुतला है, जिसमें कई तरह की भावनाएं नीहित हैं। व्यक्ति प्यार, करुणा, आदर, सम्मान, विश्वास और गुस्सा आदि भाव से जुड़ा होता है। हालांकि हर एक व्यक्ति के गुस्सा जाहिर करने का तरीका अलग होता है। जहां कुछ लोग गलत शब्द बोलकर व लड़ाई-झगड़ा करके अपने गुस्से को निकालते हैं तो कई लोग वक्त पर भरोसा कर चुप हो जाते हैं।

अक्सर आपने देखा होगा कि गुस्से में व्यक्ति ऐसी बातें बोल जाता है, जिसके कारण उनका अच्छा-खासा रिश्ता खराब हो जाता है। कई बार तो बात कोर्ट-कचहरी तक भी पहुंच जाती है। इसलिए इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। अंक शास्त्र की मानें तो मूलांक 1, 8 और 9 वाले लोगों को सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। चलिए विस्तार से जानते हैं मूलांक 1, 8 और 9 के लोगों के एंगर इश्यू के बारे में।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है। मूलांक 1 के लोगों को बहुत गुस्सा आता है। ये लोग गुस्से में सारी हदें पार कर देते हैं। लेकिन इनका गुस्सा बहुत ही जल्दी शांत भी हो जाता है। गुस्सा शांत होने पर ये नॉर्मल हो जाते हैं और अपने मन में कोई बात नहीं रखते। मूलांक 1 वालों के गुस्से से बचने का सबसे सही तरीका है कि आप इन्हें अकेला छोड़ दें। कुछ ही समय में ये खुद शांत हो जाएंगे।

विज्ञापन

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18, और 27 को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। इन लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आता है। ये अपने मन में कुछ नहीं रखते हैं। जो इनके मन में होता है, उसे बोल ही देते हैं। हालांकि इनके इसी स्वभाव के कारण आसानी से इनसे कोई दोस्ती नहीं करता है। इन लोगों के गुस्से को शांत करने का सबसे आसान उपाय है कि आप इनसे बहस ही न करें। यदि आपको इनकी कोई बात गलत लगती है तो प्यार से इन्हें समझाएं।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: चंद्र की कृपा से दूर होगा इन 3 राशियों का दुर्भाग्य, तुला राशि में रहते हुए स्वाति नक्षत्र में करेंगे गोचर

विज्ञापन

मूलांक 8

मूलांक 1 और 9 की तुलना में मूलांक 8 वालों का गुस्सा ज्यादा भयंकर होता है। किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। ये लोग बात-बात पर भड़क जाते हैं। हालांकि इनका गुस्सा जाहिर करने का तरीका थोड़ा अलग है। जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये शांत हो जाते हैं। सामने वाले व्यक्ति को पता ही नहीं लगने देते कि इन्हें गुस्सा आ रहा है या किसी बात से इन्हें दुख पहुंचा है। ये लोग कर्म पर भरोसा करते हैं और सही समय का इंतजार करते हैं।

ये लोग सही समय पर अपनी सफलता से सामने वाले व्यक्ति का मुंह बंद करते हैं। मूलांक 8 वालों को यदि आप कभी गुस्सा करते देखें तो शांत हो जाएं और उन्हें कभी चैलेंज न करें। बल्कि शांति और प्यार भाव से उनसे बात करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola