हर एक व्यक्ति की क्षमता अलग होती है। जहां कुछ लोग नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो कई लोग अपना बिजनेस अच्छे से संभाल लेते हैं। आसान भाषा में कहें तो जो व्यक्ति जिस क्षेत्र में माहिर होता है, उसे वो ही काम करना चाहिए। अंक शास्त्र की मानें तो कुछ लोगों से नौकरी नहीं हो पाती है। ये लोग टिक के नौकरी नहीं कर पाते हैं और बहुत जल्दी-जल्दी जॉब बदलते हैं।
अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि यानी मूलांक की मदद से उसके स्वभाव, आदतें, लकी करियर और रंग आदि के बारे में पता चलता है। आज हम आपको उन तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोगों से नौकरी नहीं हो पाती है। किसी न किसी कारण ये लोग जॉब के लिए इधर से उधर भटकते ही रहते हैं।
इन लोगों से टिक के नहीं होती नौकरी?
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 24, 15 या 6 तारीख को हुआ है, उनका मन चंचल होता है। ये लोग लंबे समय तक किसी भी जगह पर नहीं रह पाते हैं। इनका बहुत ही जल्दी चीजों व जगह से मन भर जाता है। खासकर ये लोग लंबे समय तक टिक के नौकरी नहीं कर पाते हैं। इसलिए इन लोगों को खुद का काम करने की सलाह दी जाती है।
24, 15 या 6 तारीख पर जन्मे लोग खुद से बहुत प्यार करते हैं। ये लोग सुंदर होते हैं और अपने आप को फिट रखने के लिए तमाम कोशिश करते हैं। इन लोगों की पर्सनैलिटी भी अच्छी होती है। हर एक सुंदर चीज इन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इन लोगों का दिल भी साफ होता है। इन्हें छल-कपट करना नहीं आता। ये जिस भी व्यक्ति से प्यार करते हैं, उसे खुश रखने की हर कोशिश करते हैं। कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिससे इनके दोस्तों व करीबियों का दिल दुखे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून में कब और किस ग्रह का होगा गोचर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर
किस क्षेत्र में बनाएं करियर?
24, 15 और 6 तारीख पर जन्मे लोगों का स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र को कला का दाता माना जाता है। यदि ये लोग कोई रचनात्मक कार्य करते हैं तो इनके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है। इनके लिए कला, फैशन, संगीत और मॉडलिंग जैसे रचनात्मक क्षेत्र में करियर बनाना बेहतर रहता है। इसके अलावा ये लोग खानपान, कपड़े, लग्जरी चीजों और सोना, चांदी या हीरे के आभूषण से संबंधित बिजनेस भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मई का आखिरी दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें लव राशिफल, उपाय और सावधानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
20 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines