हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: बार-बार दिखता है 11:11? मांग लें कोई भी Wish, पूरी होनी तय!

Angel Number Significance: अंक शास्त्र में प्रत्येक नंबर के महत्व के बारे में बताया गया है। आज हम आपको 11:11 नंबर के बार-बार नजर आने के महत्व और लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी के साथ आपको ये भी बताएंगे कि 11:11 को देखते ही लोग क्यों विश मांगते हैं।

विज्ञापन
क्या आपको भी बार-बार नजर आता है 11:11?

Angel Number Significance: कभी न कभी आपको भी 11:11 नंबर दिखाई दिया होगा, लेकिन क्या आपने उसके पीछे के कारण के बारे में जानने का प्रयास किया है। दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि जीवन में कभी भी कुछ भी बिना मतलब के नहीं होता है। हर चीज के पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है। अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ नंबरों का बार-बार नजर आना भी भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटना की तरफ इशारा करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि किसी व्यक्ति को बार-बार नंबर 11:11 नजर आता है, तो उसका क्या मतलब होता है।

एंजल नंबर क्या होता है?

अंक शास्त्र के अनुसार, 11:11 को एंजल नंबर कहा जाता है। ये नंबर सकारात्मकता, ईमानदारी, धैर्य और अध्यात्म को दर्शाता है। इस नंबर का बार-बार नजर आना ये संकेत है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। सफलता के रास्ते में जो भी बाधाएं आ रही होंगी, वो जल्द ही दूर हो जाएंगी। इसके अलावा खराब स्वास्थ्य में भी सुधार होने लगेगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: इस मंत्र के जाप से 12 राशियों का होगा कल्याण! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम

विज्ञापन

करियर छुएगा बुलंदियां!

करियर की दृष्टि से भी एंजल नंबर 11:11 का दिखाई देना शुभ माना जाता है, ये दर्शाता है कि आपको जीवन में सफलता पाने के कई नए मौके मिलेंगे।

लव लाइफ में बढ़ेगा प्रेम!

जिन लोगों को बार-बार 11:11 एंजल नंबर दिखाई देता है, वो काफी लकी होते हैं। ये दर्शाता है कि आपके जीवन में नए रिश्ते का आरंभ होने वाला है। वहीं शादीशुदा लोगों को 11:11 एंजल नंबर यदि बार-बार दिखाई देता है, तो ये दर्शाता है कि उनके प्रेम जीवन में मिठास और प्यार बना रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी शांति बनी रहेगी।

विज्ञापन

11.11 देखते ही क्यों मांगते हैं Wish?

अंक शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति एंजल नंबर 11:11 को देखते ही अपनी मनोकामना मांगता है, तो उसके पूरे होने की संभावना बढ़ जाती है। 11:11 दिखते ही अपनी आंखें बंद करें और दोनों हाथ जोड़कर यूनिवर्स से अपनी मनोकामना मांगे। कहा जाता है कि इस समय मांगी हुई मनोकामना सीधे भगवान के पास जाती है, जिसे वो पूरा जरूर करते हैं।

ये भी पढ़ें- 33 दिन में शनि की विशेष कृपा से ये 3 राशियां होंगी मालामाल! मान-सम्मान के साथ नई नौकरी के बने योग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola