हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Navpancham Rajyog: आज बन रहा सूर्य-गुरु का नवपंचम राजयोग, इन राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, बढ़ेगी आमदनी

Navpancham Rajyog: सूर्य और गुरु ग्रह मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. इस शुभ योग के बनने से 3 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इस नवपंचम राजयोग के प्रभाव से इन राशियों को करियर में तरक्की मिलेगी और पैसा-प्रमोशन मिलेगा.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Navpancham Rajyog: आज 5 मार्च 2026, दिन गुरुवार की रात को 10 बजकर 41 मिनट पर सूर्य और गुरु ग्रह 120 डिग्री पर होंगे. ऐसे में दोनों के बीच इस दूरी के होने से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. बता दें कि, नवपंचम राजयोग दो ग्रह एक-दूसरे से 5वें और 9वें भाव में होने पर बनता है. आज सूर्य और गुरु मिलकर नवपंचम राजयोग बनाएंगे इसका 3 राशियों पर शुभ प्रभाव होगा. यह 3 राशि के जातक बेहद भाग्यशाली होंगे. इस नवपंचम राजयोग के प्रभाव से करियर-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह शुभ नवपंचम राजयोग अच्छे परिणाम देगा. किस्मत का साथ मिलेगा और हर काम में सफलता मिलेगी. आपको नौकरी और व्यापार में लाभ होगा. आपके काम की तारीफ होगी. जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

ये भी पढ़ें – Numerology: भावुक स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग, जल्दी मान जाते हैं बुरा, इस ग्रह से है संबंध

विज्ञापन

कन्या राशि

गुरु और सूर्य का नवपंचम राजयोग कन्या राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ होगा. आपको करियर में सफलता मिलेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है आपको इसका शुभ परिणाम मिलेगा. कारोबारियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए गुरु और सूर्य का नवपंचम राजयोग शुभ साबित हो सकता है. आपको अचानक से धनलाभ मिल सकता है. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को रोजगार मिल सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार करने वाले लोगों को बड़ी डील के होने से तगड़ा फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola