Navpancham Drishti: 17 अगस्त, 2026 को शाम में 8 बजकर 55 मिनट से बुध और शनि ग्रह 120° की दूरी पर आ जाएंगे. इस दौरान दोनों ग्रह एक-दूसरे पर नवम और पंचम दृष्टि डालेंगे. ज्योतिष में इसे नवपंचम योग कहा गया है, जो बेहद शुभ और फलदायी होता है, क्योंकि इस समय ग्रह एक-दूसरे के शुभ त्रिकोण भाव में होते है. यही कारण है इसे वेस्टर्न ज्योतिष में ‘ट्राइन योग’ कहा गया है. आपको बता दें कि इस योग में सभी दोनों ग्रह एक-दूसरे की शुभ दृष्टि से लाभान्वित होते हैं. यह स्थिति ग्रहों की ऊर्जा को पॉजिटिव दिशा में बढ़ाती है और शुभ परिणाम देती है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध संचार, बुद्धि और व्यापार के कारक और स्वामी ग्रह है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन और दीर्घकालिक सफलता के स्वामी ग्रह हैं. दोनों के इस संयोग से रुके हुए काम बन सकते हैं, निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और करियर में नई संभावनाएं खुल सकती हैं. यह समय बड़े फैसले लेने और नई शुरुआत करने के लिए अनुकूल माना जाता है. 17 अगस्त से बन रहे बुध-शनि की इस नवपंचम योग से यूं तो सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशियों को विशेष लाभ होगा और इन राशियों के जातकों को करियर में प्रगति, धन लाभ, व्यापार में मुनाफा और जीवन में स्थिरता मिलने के योग हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
यह भी पढ़ें: Saas Bahu Numerology: सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल
बुध-शनि नवपंचम दृष्टि मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए बुध-शनि नवपंचम दृष्टि करियर में कोई पुरानी मेहनत अब रंग ला सकती है. वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी या अहम प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस में पुराने क्लाइंट से दोबारा फायदा मिल सकता है. पैसों में सुधार होगा, लेकिन जल्दबाजी के निवेश से बचें. लव रिलेशन में खुलकर बात करने से पुरानी गलतफहमी दूर होगी. किसी जरूरतमंद की मदद या रक्तदान करने से मन को सुकून मिलेगा.
बुध-शनि नवपंचम दृष्टि मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को इस योग का काफी लाभ होगा. स्किल के दम पर करियर में बढ़त मिल सकती है. इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आपकी बात असरदार रहेगी. बिजनेस में नई डील या कमाई का नया रास्ता खुल सकता है. रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक दबाव कम होगा. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भरोसा और बॉन्डिंग मजबूत होगी. अनाथालय में भोजन कराना या बच्चों की मदद करना खुशी देगा.
बुध-शनि नवपंचम दृष्टि तुला राशिफल
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
तुला राशि के जातकों के लिए करियर में नई भूमिका या प्रमोशन का रास्ता खुल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत सीनियर्स की नजर में आएगी. बिजनेस में सही नेटवर्किंग से कोई फायदेमंद कनेक्शन बनेगा. इनकम बढ़ सकती है, लेकिन फिजूलखर्ची पर लगाम रखें. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर अच्छी प्लानिंग बनेगी. किसी जरूरतमंद परिवार की मदद करने से मन को खुशी मिलेगी.
बुध-शनि नवपंचम दृष्टि मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों का लंबे समय से अटका काम अब धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है. जॉब में सीनियर्स का भरोसा बढ़ेगा और नई जिम्मेदारी मिलेगी. बिजनेस में बड़ा फैसला लेने से पहले हर डॉक्यूमेंट जांचें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सेविंग बढ़ाने का मौका मिलेगा. फैमिली में किसी बड़े की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी. जरूरतमंदों को भोजन कराना मानसिक तनाव कम कर सकता है.
बुध-शनि नवपंचम दृष्टि कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध-शनि नवपंचम दृष्टि से करियर में आपकी क्रिएटिव सोच को नई पहचान मिल सकती है. वर्क प्लेस पर नया प्रोजेक्ट या लीडरशिप रोल मिल सकता है. बिजनेस में ऑनलाइन काम और नए नेटवर्क से फायदा होगा. पुराने निवेश से राहत या धन लाभ मिलने की उम्मीद है. लव बर्ड्स रिश्ते को लेकर कोई सीरियस फैसला ले सकते हैं. ब्लड डोनेशन या सेवा कार्य करने से पॉजिटिविटी महसूस होगी.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.