Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा दिखाई देना लोगों के मन में कई सवाल खड़े करता है, खास कर यह कि आखिर यह सपना किस ओर इशारा करता है? यूं तो स्वप्न शास्त्र में दरवाजे को जीवन के नए रास्तों और अवसरों से जोड़कर देखा गया है, लेकिन दरवाजा बंद हो तो इसका मतलब क्या होता है, जानिए इस सपने का रहस्य?

sapne-mein-band-darvaja

Swapna Shastra: सपने में हमें कई बार ऐसी चीजें और दृश्य दिख जाते हैं, जिसका मतलब समझना आसान नहीं होता है. यह सपना नींद से जागने के बाद भी दिमाग में घूमता रहता है. बंद दरवाजे का सपना भी एक ऐसा ही सपना है. इस तरह के सपने कई सवाल खड़े कर देते हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि यह शुभ या अशुभ और इसके मायेन क्या हैं ?

विज्ञापन

आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र में दरवाजे को अवसर, रास्ते और जीवन में आगे बढ़ने का प्रतीक माना गया. वहीं बंद दरवाजा किसी रुकावट, असमंजस या किसी मौके के हाथ से निकलने का संकेत होता है. हालांकि, सपने का मतलब इस बात से भी बदल सकता है कि दरवाजा कैसा था और सपने में आपकी प्रतिक्रिया कैसी रही? तो आइए जानते हैं कि सपने में बंद दरवाजा देखना किस बात का संकेत है?

विज्ञापन

काम में अड़चन

सपने में बंद दरवाजा दिखना किसी काम के अटकने का संकेत माना जाता है. पुराना प्लान रुक सकता है. जरूरी काम में देरी हो सकती है. ऐसे में जल्दबाजी के बजाय अपनी स्ट्रैटेजी बदलना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

आएंगी पैसों की मुश्किलें

घर, दुकान या ऑफिस का बंद दरवाजा दिखे, तो इसे पैसों से जोड़ा जाता है. इनकम का कोई सोर्स कुछ समय धीमा पड़ सकता है. बिजनेस में पेमेंट अटक सकता है. किसी डील में देरी हो सकती है. इसलिए बड़ा फाइनेंशियल रिस्क लेने से बचें.

करियर में ब्रेक

सपने बंद दरवाजा दिखना जॉब या बिजनेस वालों के लिए यह सपना करियर में थोड़े ठहराव का संकेत माना जाता है. प्रमोशन रुक सकता है. प्रोजेक्ट अटक सकता है. नई जॉब मिलने में भी समय लग सकता है. ऐसे में अपनी वर्क स्ट्रैटेजी पर फिर से सोचने की जरूरत होती है.

विज्ञापन

ताला लगा दरवाजा

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में यदि बंद दरवाजे पर ताला दिखे, तो सफलता में देरी का संकेत माना गया है. लक्ष्य पाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. उसे पाने के लिए अभी अभी धैर्य रखना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

दरवाजा खोलने की कोशिश

अगर आप सपने में ही बंद दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह अच्छी बात है क्योंकि यह मुश्किल से निकलने की आपकी कोशिश दिखाता है. दरवाजा खुल जाए, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है. कोई अटका काम आगे बढ़ सकता है. दरवाजा न खुले, तो तरीका बदलने की जरूरत हो सकती है.

दिशा बदलने का संकेत

सपने में बंद दरवाजा अक्सर यह भी बताता है कि शायद आप गलत दिशा में मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में सिर्फ मेहनत बढ़ाने के बजाय अपनी दिशा चेक करें. हो सकता है असली रास्ता कहीं और हो यानी सक्सेस किसी और रास्ते पर चलने से मिलेगी.

विज्ञापन

अगर दरवाजा खुला मिले?

अगर सपने में वही बंद दरवाजा बाद में खुला हुआ दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र में इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति नए अवसर, अटके काम के आगे बढ़ने और किसी समस्या का रास्ता निकलने से जोड़ी जाती है. खासकर करियर या धन से जुड़े मामले में यह बदलाव की उम्मीद का संकेत माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ