---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Lucky Zodiac Signs: आज 8 अगस्त को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता और धन के नए योग

Lucky Zodiac Signs: 8 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और ध्रुव योग बन रहे हैं. साथ ही द्विद्वादश योग और त्रिग्रही योग भी बना हुआ है. इन शुभ ग्रह योगों से 5 राशियों को करियर, धन और सफलता में फायदा मिल सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Signs: आज शनिवार 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिष के हिसाब से काफी खास सिद्ध होने वाला है. आज के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं. इससे दिन की शुभता और बढ़ जाती है. इसके अलावा, आज के दिन पर रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का असर रहेगा और इसके साथ ध्रुव योग भी शुभता प्रदान करेगा. इस संयोग जो ज्योतिष में स्थिरता और सफलता से जोड़कर देखा जाता है. भगवान शिव की पूजा के लिए भी यह दिन अच्छा माना गया है. रुके हुए काम फिर से रफ्तार पकड़ सकते हैं. कोई नया मौका मिल सकता है. आज ग्रहों की स्थिति भी कई अच्छे संकेत दे रही है.

8 अगस्त 2026 के खास ग्रह योग

8 अगस्त को बुध ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसे करियर-कारोबार में वृद्धि के लिए अच्छा माना जाता है. आज के दिन ही बुध और मंगल के बीच द्विद्वादश दृष्टि योग भी बन रहा है. यह बुद्धि और मेहनत के बीच बेहतर तालमेल का संकेत देता है. कर्क राशि में सूर्य, बुध और गुरु की युति से त्रिग्रही योग कायम रहेगा. चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचरस्थ रहेंगे. मंगल मिथुन, शुक्र कन्या, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन ग्रह योगों का असर करियर, बिजनेस, इनकम और नए मौकों पर दिख सकता है. कोई नई डील मिल सकती है. प्रमोशन या पहचान मिलने के भी चांस हैं. हालांकि ग्रहों का असर सभी राशियों पर रहेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए दिन खास तौर पर फायदेमंद रह सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

8 अगस्त का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और पैसों के मामले में खास रह सकता है. चंद्रमा आपकी उच्च राशि में रहेंगे. इससे सोच साफ रहेगी. कोई जरूरी फैसला लेने में कॉन्फिडेंस आएगा. वर्क प्लेस पर आपकी बात को गंभीरता से लिया जा सकता है. किसी पुराने प्रोजेक्ट की तारीफ मिल सकती है. जॉब कर रहे लोगों को नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. बिजनेस में पुराने क्लाइंट से दोबारा काम मिलने के योग हैं. अटकी पेमेंट मिलने से फाइनेंशियल प्रेशर कम हो सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई प्रैक्टिकल रास्ता भी दिख सकता है. फैमिली में किसी सदस्य के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई जरूरी प्लान बन सकता है. आज जल्दबाजी में खर्च करने से बचें. सही प्लानिंग आपके दिन को और मजबूत बना सकती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

---विज्ञापन---

8 अगस्त का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज 8 अगस्त करियर में कुछ नया शुरू होने के संकेत दर्शा रहा हैं. मंगल आपकी राशि में रहेंगे. इससे काम करने की एनर्जी बढ़ेगी. लंबे समय से टल रहा कोई काम अब पूरा हो सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी एक्टिवनेस सीनियर की नजर में आ सकती है. नई जॉब के लिए कोशिश कर रहे हैं तो कोई अच्छा अपडेट मिल सकता है. इंटरव्यू या मीटिंग में अपनी बात साफ रखने का फायदा होगा. बिजनेस वालों को नई डील पर बातचीत आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. किसी ऑनलाइन या टेक से जुड़े काम से कमाई का रास्ता खुल सकता है. हालांकि जल्दबाजी में कमिटमेंट करने से बचना होगा. भाई-बहन या किसी करीबी दोस्त से जुड़ा मामला भी सुलझ सकता है. लव बर्ड्स के बीच बातचीत बढ़ेगी. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से कनेक्शन बन सकता है. स्टूडेंट्स का फोकस बेहतर रहेगा. बस एक साथ बहुत सारे काम उठाने के बजाय प्राथमिकता तय करें.

8 अगस्त का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज 8 अगस्त का दिन प्रोफेशनल ग्रोथ के लिहाज से अच्छा रह सकता है. आपकी राशि में सूर्य, बुध और गुरु की युति बनी हुई है. इसका असर आपकी सोच और फैसलों पर दिख सकता है. करियर में कोई ऐसा मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर बड़ा फायदा दे. बॉस या किसी सीनियर आपकी क्षमता पर भरोसा जता सकते हैं. नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के संकेत हैं. जॉब में प्रमोशन या रोल बदलने की चर्चा शुरू हो सकती है. बिजनेस में सही लोगों से संपर्क बनाना फायदेमंद रहेगा. किसी जरूरी मीटिंग में आपकी बात को वजन मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया सोर्स सामने आ सकता है. फैमिली से जुड़ा कोई जरूरी फैसला आपकी सहमति से लिया जा सकता है. लव रिलेशनशिप में इमोशनल होकर बहस करने से बचें. पार्टनर आपकी बात समझने की कोशिश करेगा. स्टूडेंट्स को किसी सीनियर की गाइडेंस मिल सकती है. आज अपनी काबिलियत को कम आंकना सबसे बड़ी गलती होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में अचानक कपड़े फट जाना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

8 अगस्त का कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज 8 अगस्त का दिन पैसा, काम और पर्सनल लाइफ के बीच अच्छा बैलेंस बनाने का दिन है. आज शुक्र आपकी राशि में ही हैं. इससे आपकी पर्सनैलिटी में आकर्षण बढ़ सकता है. लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे. वर्क प्लेस पर किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. आपकी क्रिएटिव सोच किसी पुराने प्रॉब्लम का हल निकाल सकती है. बिजनेस में महिला ग्राहक या किसी नए पार्टनर से फायदा मिल सकता है. फाइनेंस से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. अचानक कोई छोटा लेकिन उपयोगी आर्थिक लाभ मिल सकता है. खर्च जरूर होंगे, लेकिन उन्हें मैनेज करना आसान रहेगा. फैमिली में घर के माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी. लव बर्ड्स के लिए दिन रोमांटिक रह सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग या छोटी आउटिंग का प्लान बन सकता है. स्टूडेंट्स किसी क्रिएटिव सब्जेक्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. बस दूसरों की राय के दबाव में अपना फैसला न बदलें.

---विज्ञापन---

8 अगस्त का मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज 8 अगस्त का दिन धीरे-धीरे लेकिन मजबूत प्रोग्रेस देने वाला रह सकता है. शनि आपकी राशि में होने से मेहनत का महत्व बढ़ेगा. जो काम काफी समय से अटका था, उसमें अब हलचल शुरू हो सकती है. करियर में कोई पुरानी मेहनत पहचान दिला सकती है. वर्क प्लेस पर सीनियर से जरूरी सपोर्ट मिलेगा. जॉब बदलने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ऑफर और शर्तों को अच्छी तरह जांच लें. बिजनेस वालों को बड़ी डील के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ेगी. फाइनेंस में किसी पुराने भुगतान या निवेश से राहत मिल सकती है. फैमिली में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. किसी करीबी की मदद करने का मौका मिलेगा. लव रिलेशनशिप में पार्टनर से खुलकर बात करने से दूरी कम होगी. मैरिड लोगों को लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिल सकता है. स्टूडेंट्स को लगातार पढ़ाई करने का फायदा मिलेगा. आज शॉर्टकट छोड़कर लॉन्ग-टर्म प्लान पर टिके रहना आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Saas Bahu Numerology: सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 08, 2026 10:17 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola