Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 8 अगस्त 2026: आज शनिवार को बन रहे कई शुभ योग, पंचांग से जानिए भद्रा और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: आज 8 अगस्त 2026 शनिवार को कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, इसके साथ ही भद्रा और राहुकाल रहने वाला है. चलिए पंचांग से जानें 8 अगस्त 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

Panchang.jpg_cd76b4

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 8 August 2026: आज 8 अगस्त 2026 शनिवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशणी तिथि है. दशमी तिथि का समापन दोपहर को 1 बजकर 59 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा. ऐसे में 9 अगस्त को एकादशी व्रत रखा जाएगा. आज भद्रा का साया रहेगा और इसके साथ ही राहुकाल रहने वाला है. सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है. दिशाशूल पूर्व रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 अगस्त 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

विज्ञापन

योग, नक्षत्र और करण

आज ध्रुव योग सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. ध्रुव योग के बाद व्याघात योग का आरंभ होगा. यह योग 9 अगस्त की सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इसके बाद हर्षण योग आंरभ होगा. रोहिणी नक्षत्र शाम को 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र आरंभ होगा. विष्टि करण दोपहर को 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. बव योग रात को 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बालव करण आरंभ होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:46
सूर्यास्त – शाम 07:07
चन्द्रोदय – रात 01:37, 09 अगस्त
चन्द्रास्त – शाम 03:14

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

आज सावन कृष्ण पक्ष दशमी दिन शनिवार को बुध ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही बुध और मंगल के बीच द्विद्वादश दृष्टि योग बन रहा है. नवग्रहों की बात करें, तो सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल ग्रह मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. बुध ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान रहने वाले हैं. शुक्र ग्रह कन्या राशि में मौजूद हैं. शनि ग्रह मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे. राहु ग्रह कुंभ और केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ