Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार को किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें हानि? पढ़ें 8 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 8 अगस्त 2026 शनिवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 8 अगस्त 2026 का राशिफल.

RASHIFAL.jpg (1)

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज 8 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही भद्रा का साया रहेगा और अशुभ राहुकाल रहेगा. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 8 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है. आज आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा. घर में झगड़े का वातावरण ना हो, इसका ध्यान रखें. स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है. धन का व्यय हो सकता है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आज का दिन शुभफलदायी है. आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप आनंद और उल्लास में पूरा दिन बिताएंगें. दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे. धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी. मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा.

मिथुन राशि

विज्ञापन

अपने तन एवं मन में स्फूर्ती का अनुभव करेंगे. आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी. मानहानि ना हो, इसका ध्यान रखें. संतान के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है.

कर्क राशि

विज्ञापन

आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. आपका स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है, इस कारण कार्य करने का उत्साह मंद हो सकता है. अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है. घूमने-फिरने में धन का व्यय हो सकता है.

सिंह राशि

विज्ञापन

आपका आज का दिन शुभ फलदायी है. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा. मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी. कार्य सफलता से सम्पन्न होंगे. आपके मित्र प्रसन्न होंगे. कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी.

कन्या राशि

विज्ञापन

आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है. आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है. विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढ़ेगी. आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है. वाद-विवाद टालें. वाहनसुख मिलेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

आपका दिन शुभफलदायी है. आज शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं. विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे.
दिमाग में तनाव की स्थिति रहेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें. शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान हो सकते हैं. आपका धन आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की आशंका है. स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग ना बने, इसका ध्यान रखें.

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है. अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं. आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा. पिता विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

विज्ञापन

मकर राशि

आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा. व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा. उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा. गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा. धन, मान और सम्मान मिलेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है. गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे. मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा. आय में वृद्धि के योग है. भोजन अच्छा मिल सकता है. पेट से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

आपका आजका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टाल दें. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. व्यापारी वर्ग को रुका धन मिल सकता है. अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए. कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ