Saas Bahu Numerology: सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल

Saas Bahu Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, सास-बहू का मूलांक उनके स्वभाव, सोच और रिश्ते के तालमेल पर असर डालता है. कुछ मूलांक की जोड़ी में प्यार और समझ बढ़ती है, जबकि कुछ में मतभेद की संभावना रहती है. आइए जानते हैं, किन मूलांक की सास-बहू की बॉन्डिंग सबसे अच्छी मानी जाती है?

Saas-Bahu-Numerology
विज्ञापन

Saas Bahu Numerology: सास-बहू का रिश्ता हर घर में अलग होता है. कहीं खूब प्यार होता है, तो कहीं छोटी-छोटी बात पर भी बहस हो जाती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इसकी एक वजह सास और बहू का मूलांक भी हो सकता है यानी जन्म तारीख से बनने वाला नंबर. न्यूमरोलॉजी में मूलांक से स्वभाव, सोच और व्यवहार का अंदाजा लगाया जाता है. आइए जानते हैं, किन मूलांक की सास-बहू में अच्छी बॉन्डिंग बनती है और किनमें थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होती है?

इन सास-बहू की बॉन्डिंग रहती है शानदार

मूलांक 1 और 2: सास-बहू की यह जोड़ी काफी अच्छी मानी जाती है. 1 में लीडरशिप होती है. मूलांक 2 शांत और इमोशनल होती हैं. दोनों एक-दूसरे को अच्छे से बैलेंस करते हैं.
मूलांक 3 और 9: सास-बहू की इस जोड़ी में भी अच्छा तालमेल बनता है. दोनों की सोच मजबूत रहती है. फैमिली को साथ लेकर चलने की कोशिश करते हैं.
मूलांक 2 और 6: सास-बहू की ये भी अच्छी जोड़ी मानी जाती है. मूलांक 6 केयरिंग होता है और मूलांक 2 रिश्तों को संभालना जानता है. इसलिए घर का माहौल पॉजिटिव बना रह सकता है.

विज्ञापन

मूलांक के अनुसार सास-बहू का स्वभाव

मूलांक 1: इस मूलांक की सास या बहु कॉन्फिडेंट और सेल्फ-रिस्पेक्ट वाले होती हैं. जिम्मेदारी लेना पसंद करती हैं. अपनी बात खुलकर रखती हैं.
मूलांक 2: मूलांक 2 वाली सास और बहू सॉफ्ट नेचर की होती हैं. जल्दी इमोशनल हो जाती हैं. रिश्तों को दिल से निभाती हैं.
मूलांक 3: मूलांक 3 वाली सास और बहू समझदार और प्रैक्टिकल मानी जाते हैं. ये बातचीत से बात संभालना जानते हैं.
मूलांक 4: मूलांक 4 वाले अलग सोच रखते हैं. नए तरीके पसंद करते हैं. अक्सर एडजस्ट होने में थोड़ा समय लेते हैं. इससे मतभेद हो सकते हैं.
मूलांक 5: मूलांक 5 वाली सास-बहुएं फ्रेंडली और बातूनी होती हैं. माहौल को हल्का रखना पसंद करती हैं.
मूलांक 6: मूलांक 6 वाले फैमिली फर्स्ट सोच रखते हैं. केयरिंग होते हैं. रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं.
मूलांक 7: इन मूलांक की सास या बहू थोड़े रिजर्व नेचर के होते हैं. अपनी बातें कम शेयर करते हैं. इसलिए दूरी महसूस हो सकती है.
मूलांक 8: ये मूलांक वाले अनुशासन पसंद करते हैं. शुरुआत में थोड़ा सख्त लग सकते हैं. लेकिन भरोसा बनने पर पूरा साथ देते हैं.
मूलांक 9: ये मूलांक वाले एनर्जेटिक और बेबाक होते हैं. दिल की बात सीधे बोल देते हैं. इसलिए कभी-कभी गलतफहमी भी हो सकती है.

विज्ञापन

सास-बहू की इन जोड़ियों में रहती है तकरार

मूलांक 1 और 8: इन दोनों मूलांकों में ईगो और सोच का टकराव देखने को मिल सकता है. दोनों अपनी बात पर अड़े रह सकते हैं. लिहाजा अनबन और कलह अधिक हो सकता है.
मूलांक 4 और 9: इन दोनों में भी बहस की संभावना ज्यादा मानी जाती है. दोनों का स्वभाव तेज हो सकता है. ऐसे में धैर्य और खुलकर बातचीत रिश्ते को बेहतर बना सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ