हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vedic Jyotish: इन 5 नक्षत्रों में जन्मे लोग लगा देते हैं धन का अंबार, परिस्थिति कितनी भी हो कठिन, नहीं मानते हैं हार!

Vedic Jyotish: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 5 खास नक्षत्रों में जन्मे लोग जब कमाते हैं, तो धन का अंबार लगा देते हैं। चाहे सिचुएशन कैसी भी हो, कितनी भी कठिन हो या कितनी ही खराब क्यों न हो ये लोग हर तरह की सिचुएशन में सर्वाइव करना जानते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली नक्षत्र कौन-कौन से हैं?

विज्ञापन

Vedic Jyotish: वैदिक ज्योतिष में नक्षत्रों का काफी महत्व है। नक्षत्रमंडल में कुल 27 नक्षत्र हैं, जिनसे होकर सभी ग्रहों को गोचर यानी गुजरना होता है। नक्षत्रमंडल का पहला नक्षत्र अश्विनी है और अंतिम नक्षत्र है रेवती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र यह तय करते हैं कि ग्रह अपनी स्थिति में कितने शक्तिशाली और प्रभावशाली होंगे। यदि ग्रह अपने अनुकूल नक्षत्र में होते हैं, तो वे काफी सकारात्मक परिणाम देते हैं। उदाहरण के लिए, यदि सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में है, तो वह अधिक शक्तिशाली और फलदायी होंगे, क्योंकि कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव स्वयं हैं।

यहां 5 ऐसे नक्षत्रों की चर्चा की गई है, जिनमें जन्मे लोग काफी भाग्यशाली और दूसरों से अलग माने गए हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग जीवन में सफल होने के लिए ही बने होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ये लोग जब कमाते हैं, तो धन का अंबार लगा देते हैं। आइए जानते हैं, भाग्यवृद्धि करने वाले इन 5 नक्षत्रों में जन्म लेने वाले व्यक्तियों में कौन-से खास गुण और विशेषताएं पाए जाते हैं और ये 5 लकी नक्षत्र कौन-कौन से हैं?

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

विज्ञापन

अपने दम से पाते हैं पैसा और प्रॉपर्टी

इन 5 नक्षत्रों में से किसी एक में जन्मे व्यक्ति की वर्तमान हालत चाहे कितनी भी खराब क्यों न हो, लेकिन यदि जन्म इन नक्षत्रों में हुआ है, तो वे अपने जीवन में, अपने दम पर पैसा, प्रॉपर्टी, बंगला, गाड़ी, बैंक बैलेंस आदि सब कुछ बना लेते हैं।

इसलिए चढ़ते हैं कामयाबी की सीढ़ियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दरअसल इन 5 नक्षत्रों में जन्म लेने वालों लोगों में 3 बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली गुण पाए जाते हैं, जिसकी बदौलत ये कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ पाते हैं। इसमें से पहला गुण है कि ऐसे लोग कभी हार नहीं मानते हैं। सिचुएशन कितनी ही खराब क्यों न हो, ये लोग मेहनत करना नहीं छोड़ते हैं।

विज्ञापन

अपनी ओर खींच लाते हैं सफलता

इन 5 नक्षत्रों के योग में इस दुनिया में आए लोग न केवल बहुत बुद्धिमान तेज होते हैं, बल्कि बेहद चतुर भी होते हैं। अपनी बुद्धिमानी और चतुराई से ये हर प्रकार की योजनाओं और लक्ष्य को पाने लिए जी-जान से जुट जाते हैं और सफलता को अपनी ओर खींचकर ले आते हैं।

सफल लोगों में होते हैं ऐसे गुण

इन लोगों में एक ऐसा गुण पाया जाता है, जो काफी कम लोगों में होता है या यूं कहिए कि यह गुण सफल लोगों में होता है। वह यह कि चाहे परिस्थिति जैसे भी हो, ये लोग इसे हैंडल करना जानते हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि ये लोग हर तरह की सिचुएशन में सर्वाइव करना जानते हैं।

विज्ञापन

ये हैं वे 5 भाग्यवर्धक नक्षत्र

जिन खास 5 नक्षत्र में पैदा हुए व्यक्तियों में ये सब गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं, वे नक्षत्र हैं- कृतिका, रोहिणी, पुष्य, धनिष्ठा और पूर्वाभाद्रपद। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा, पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि, धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह बृहस्पति हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola