बेहद शकी मिजाज के होते हैं 5 राशि के लोग, अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ते!

Most Skeptical Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां बेहद शकी मिजाज की होती हैं। आइए जानते हैं इसमें किन राशियों का नाम शामिल है।

Most skeptical zodiac

Photo Credit-News24

विज्ञापन

Most Skeptical Zodiac Astrological Prediction: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि के गुण-अवगुण के बारे में बताया गया है। कुछ राशियां ऐसी हैं जिससे जुड़े जातक हमेशा दूसरों को शक की नजर से दखते हैं। हालांकि शक करना इंसान का स्वभाव होता है, लेकिन कुछ राशियों में इसकी अधिकता होती है। इस मामले में जब कोई इनसे पूछता है तो उल्टे ये उनसे सबूत मांगते हैं। इतना ही नहीं, ये शक करने के मामले में अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ते। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं ऐसी 5 राशियों के बारे में जिससे संबंधित लोग बेहद शकी मिजाज के होते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले बेबाक होते हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध देव, बुद्धि के कारक माने गए हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर दूसरों की गलतियों को तुरंत पहचान लेते हैं। साथ ही ये किसी की भी बात को सच मानने से पहले सही कारण जानना चाहते हैं। यही वजह है कि कई बार ये अपनी पत्नी पर भी शक्क करने लगते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातक पर शनि का अधिक प्रभाव रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव इस राशि के स्वामी हैं। मकर राशि के लोग अपनी जिम्मेदारी को बखूबी जानते हैं। जिम्मेदारी में किसी प्रकार का चूक न हो जाए इसलिए ये अक्सर दूसरों को शक की नजर से देखते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ये उससे होने वाले फायदे और नुकसान पर विचार कर लेते हैं। फिर अंतिम फैसला लेते हैं। मगर राशि के जातक कई बार अपनी पत्नी पर भी शक कर बैठते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक अपनी सुरक्षा का खास ख्याल रखत हैं। इस राशि पर शुक्र ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव रहता है। शुक्र को प्रेम और सुंदरता का कारक माना गया है। वृषभ राशि के व्यक्ति भी दूसरों को शक की नजर से देखते हैं। हालांकि इसके पीछे उनका उद्देश्य किसी को नीचा दिखाना नहीं होता है। ये अक्सर दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हैं, लेकिन कभी-कभी दूसरों को शक की नजर से देखते हैं। हालांकि कभी-कभी ये अपनी लाइफ पार्टनर पर भी शक कर बैठते हैं।

कर्क राशि

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातक अपनों से बेहद प्यार करने वाले होते हैं। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में चंद्रमा के प्रभाव से इस राशि के जातक भावनाओं में बह जाते हैं। ये इतने शक्की मिजाज के होते हैं कि कई बार इन्हें खुद के काम पर भी शक होने लगता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ