Grah Gochar: इन 3 राशियों को मिलेगी हर फील्ड में भारी सफलता, मेष राशि में चंद्र-शुक्र युति बनाएगी मालामाल

Grah Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार 20 जून को मेष राशि में चंद्रमा-शुक्र की युति बन रही है, जिससे 3 राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के मुताबिक, यह युति इन 3 राशियों के जातकों न सिर्फ आर्थिक रूप से बल्कि मानसिक और सामाजिक दृष्टि से भी जीवन को समृद्ध बनाने वाली है। आइए जानते हैं, ये 2 लकी राशियां कौन-सी हैं?

chandra-shukra-yuti-rashifal

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव डालती है। ‘द्रिक पंचांग’ के अनुसार, 20 जून की रात 09:44 बजे चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा, जहां पहले से ही शुक्र विराजमान हैं। इससे मेष राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति बन रही है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह युति जीवन में सुख, ऐशो-आराम और मानसिक संतुलन लाने वाली है। इस शुभ संयोग का विशेष असर 3 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

मेष राशि में स्वयं चंद्रमा और शुक्र की युति बन रही है, इसलिए इस राशि के जातकों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस समय आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त इज़ाफा होगा। जीवन में रुकी हुई सुख-सुविधाएं अब धीरे-धीरे दस्तक देंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि निखरेगी और पर्सनल ग्रोथ के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और आप खुद को अधिक आकर्षक व प्रभावशाली महसूस करेंगे। यह समय खुद को रिचार्ज करने और नए जोश के साथ आगे बढ़ने का है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह गोचर विशेष रूप से सामाजिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय आपको ऐसे लोगों से संपर्क मिलेगा जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। “ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य” के अनुसार, यह समय नए बिजनेस या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अनुकूल है। आपकी संवाद शैली में निखार आएगा, जिससे आपको सामाजिक स्तर पर पहचान और सम्मान मिलेगा। निजी जीवन में भी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। लव लाइफ में नई जान आने के योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह युति नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रही है। खासकर वे लोग जो नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी और पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल भी मजबूत होगा, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत बनेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ