Grah Gochar Rashifal: 20 अक्टूबर से होगी इन 3 राशियों की बल्ले-बल्ले, बुध-मंगल की युति बनाएगी बिगड़े काम

Grah Gochar Rashifal: 20 अक्टूबर 2025 को बनने वाली बुध-मंगल की युति से 3 राशि वालों के लिए अवसरों के नए द्वार खुल सकते हैं। तेज सोच, आत्मविश्वास और सही समय पर लिया गया निर्णय इन राशियों के जातकों लिए सफलता की कुंजी बन सकता है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

Grah-Gochar-Rashifal
विज्ञापन

Grah Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष में बुध और मंगल दो विपरीत ग्रह हैं, लेकिन जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो प्रायः जातक में तेज बुद्धि के साथ तेज कार्यक्षमता विकसित होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 20 अक्टूबर, 2025 की दोपहर 12:18 PM बजे से बुध और मंगल एक-दूसरे से 0° पर स्थित होंगे यानी युति बनाएंगे। इन दोनों ग्रहों की यह युति वृश्चिक राशि में बनेगी। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 20 अक्टूबर को बनने वाले इन दोनों ग्रहों की युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को इससे सबसे अधिक लाभ होने के योग है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी है

वृश्चिक राशि

20 अक्टूबर के दिन बनने वाली बुध-मंगल युति वृश्चिक ही राशि में हो रही है। इससे इस राशि वालों का आत्मबल और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आप जिन कार्यों में अब तक हिचकिचा रहे थे, उन्हें पूरा करने का सही समय आ गया है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता और सोच दोनों को लोग नोटिस करेंगे। रिश्तों में स्पष्टता और व्यावहारिकता बनी रहेगी। निजी जीवन में नई योजनाएं बन सकती हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

20 अक्टूबर से बन रही बुध और मंगल की युति कर्क राशि के लिए रचनात्मकता और चतुराई लेकर आ रही है। अगर आप शिक्षा, मीडिया, लेखन या कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए विशेष फलदायक हो सकता है। लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी। परिवार और संतान से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। मानसिक रूप से आप पहले से अधिक स्पष्ट और प्रेरित महसूस करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों लिए बुध-मंगल की यह ग्रह युति सुख और आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत दर्शा रही है। इस युति से पारिवारिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। घर से जुड़ी कोई सुखद योजना आकार ले सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कुछ लोगों को संपत्ति या वाहन से जुड़ा लाभ भी मिल सकता है। यह समय आत्म-प्रदर्शन और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए उत्तम है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ