21 मई को फूंक-फूंककर कदम रखें ये 3 राशियां, बड़ी परेशानी के हैं संकेत

Daily Horoscope: 21 मई 2025 को नवमी तिथि और दिन बुधवार है। यह दिन कुछ राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। ऐसे में इन राशि वालों को बेहद सावधानी से काम करना होगा। हालांकि इन समस्याओं से बचने के लिए आप कुछ उपायों को भी कर सकते हैं।

Daily Horoscope

इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन

Daily Horoscope: 21 मई 2025 को नवमी तिथि और दिन बुधवार है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकती है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र शाम 6:58 तक रहेगा, फिर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। योग वैधृति रहेगा और करण तैतिल शाम 4:13 तक रहेगा, इसके बाद गर करण लगेगा।

ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा और राहु कुंभ में, सूर्य वृषभ में, बुध मेष में, बृहस्पति मिथुन में, मंगल कर्क में, केतु सिंह में और शुक्र-शनि मीन में होंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आप कुछ उपायों को भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशि वालों को के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि में केतु की मौजूदगी इस राशि वालों को गुस्सा या जल्दबाजी में गलत फैसले लेने के लिए उकसा सकती है। बिजनेस में जोखिम लेने से नुकसान हो सकता है, और रिश्तों में गलतफहमी की गुंजाइश बन सकती है। सिरदर्द, आंखों की दिक्कत, या थकान परेशान कर सकती है। 21 मई को छोटी बातों पर गुस्सा या झुंझलाहट आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी या बॉस के साथ तनाव हो सकता है, और घर में भी लाइफ पार्टनर के साथ किसी छोटी सी बात पर बड़ी बहस की नौबत आ सकती है। इस दिन शांत रहकर कामों पर ध्यान दें और बड़े खर्चे या निवेश से बचें।

उपाय- सुबह गाय को हरी घास खिलाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की मौजूदगी मानसिक तनाव दे सकती है। फैसले लेने में उलझन हो सकती है और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ गलतफहमी या तनाव की स्थिति बन सकती है। सेहत की दृष्टि से पेट से जुड़ी दिक्कतें या नींद न आने की शिकायत परेशान कर सकती है। इस दिन छोटी-छोटी बातें आपको चिढ़ा सकती हैं। ऑफिस में कोई जरूरी प्रोजेक्ट अटक सकता है, और घर में भी माहौल थोड़ा भारी रह सकता है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, और अगर कहीं सफर का प्लान है तो सामान और टिकट अच्छे से चेक कर लें।

विज्ञापन

उपाय- सुबह हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें। यह दिमाग को शांत और फोकस्ड रखेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज का दिन भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। परिवार में छोटी बातों पर बहस हो सकती है, और ऑफिस में काम का दबाव या डेडलाइन मिस होने की टेंशन रह सकती है। सेहत में जोड़ों का दर्द, थकान, या तनाव से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। 21 मई को आपकी भावनाएं आपके ऊपर हावी हो सकती हैं, जिससे छोटी बातें भी बड़ी लग सकती हैं। ऑफिस में कोई जरूरी टास्क अटक सकता है, और घर में परिवार वालों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत हो सकती है। इस दिन शांत रहें और ज्यादा सोचने से बचें।

विज्ञापन

उपाय- सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ