April Masik Rashifal 2024: अप्रैल महीने में कई ग्रहों का राशियों में गोचर होने वाला है। ऐसे में इससे सभी 12 राशियों के जातकों पर असर पड़ेगा। जहां कुछ को नौकरी में तरक्की मिलेगी, तो वहीं कुछ को कारोबार में नुकसान भी हो सकता है। आइए अब जानते हैं पंडित सुरेश पांडेय से अप्रैल का महीना कारोबार के मामले में कैसा रहेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि अप्रैल का महीना आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए 1 अप्रैल 2024 से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक का मासिक राशिफल।
मेष राशि
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, अप्रैल का महीना मेष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ साबित होगा। इसी के साथ कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा आप जिस काम के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, वो इस माह पूरा हो सकता है।
वृषभ राशि
अप्रैल महीने में वृषभ राशि वाले जातक कड़ी मेहनत करेंगे। इसकी वजह से नौकरी में उनका प्रमोशन भी हो सकता है। इसके अलावा इस माह में आपके ग्रह भी मजबूत रहेंगे। साथ ही आपका साथ देंगे, जिससे आपके जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अप्रैल का महीना उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इसके अलावा ऑफिस में आपको नजरअंदाज भी किया जा सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि
अप्रैल का महीना कर्क राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ होगा। इस माह आपकी कुंडली में कोई बड़ा पद मिलने या फिर आमदनी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। इसलिए काम में मन लगाकर काम करें और किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
सिंह राशि
अप्रैल का महीना सिंह राशि वाले कारोबारियों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। लेकिन महिने के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। कारोबार में आपका मुनाफा भी बढ़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए अप्रैल का महीना मिलाजुला रहेगा। हालांकि महीने के शुरुआत में ज्यादा परेशानियां रहेंगी। लेकिन 23 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे परेशानियों में कमी आ सकती है। इसलिए नौकरी में मन लगाकर काम करें और अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।
तुला राशि
अप्रैल महीने में तुला राशि वाले जातकों को विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वो इस माह नौकरी बदल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
कामकाज के मामले में वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए अप्रैल का महीना मध्यम फलदायी रहेगा। वहीं इस माह में आपको अच्छी नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो ये महीना आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए अप्रैल का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने कई चुनौतियां आपके सामने आएंगी। इसलिए मेहनत करने से पीछे नहीं रहें।
मकर राशि
अप्रैल के महीने में ग्रहों का शुभ प्रभाव मकर राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। ऐसे में इस माह आप बहुत मेहनत करेंगे। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें, वो आपके पीठ पीछे कोई योजना बना सकते हैं।
कुंभ राशि
अप्रैल के महीने में कुंभ राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, जिसका असर उनके स्वभाव के साथ-साथ नौकरी पर भी पड़ेगा। वहीं कारोबारियों के लिए ये माह बहुत शुभ रहेगा। उन्हें कारोबार में मुनाफा हो सकता है।
मीन राशि
अप्रैल के महीने में मीन राशि वाले लोगों पर गुरु की कृपा होगी, जिससे नौकरी में आपका पद बढ़ेगा। वहीं कारोबारियों को इस माह थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। नहीं तो आपको धन हानि भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: राशि अनुसार जानें आपके लिए कौन सा कारोबार है शुभ? पंडित सुरेश पांडेय के इस उपाय से बढ़ेगा मुनाफा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines