Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

2026 तक इन 5 राशियों की रहेगी मौज, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होंगे मालामाल!

Mangal Nakshatra Parivartan 2024: सावन मास के पहले दिन 22 जुलाई को मंगल देव ने रोहिणी नक्षत्र में गोचर किया है, जिसका प्रभाव आने वाले दो साल तक कुछ राशियों के जातकों के करियर, लव लाइफ और नौकरी पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं दो साल तक किन लोगों के ऊपर मंगल देव की विशेष कृपा रहेगी।

Author
Edited By : Nidhi Jain Updated: Jul 23, 2024 12:47
Mangal Nakshatra Parivartan 2024
मंगल देव होंगे मेहरबान!

Mangal Nakshatra Parivartan 2024: मंगल ग्रह को पराक्रम, शक्ति और साहस का कारक ग्रह माना जाता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है, तो उन्हें जीवन में प्रत्येक खुशी मिलती है। साल 2024 में सावन के पवित्र मास के पहले दिन मंगल का नक्षत्र परिवर्तन हुआ है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले दो साल तक कुछ राशियों के लोगों के जीवन में देखने को मिलेगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, मंगल देव इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं। सावन के पहले दिन 22 जुलाई को मंगल देव ने रोहिणी नक्षत्र में गोचर किया था। 22 जुलाई के बाद करीब दो साल बाद मंगल देव का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। ऐसे में आने वाले दो साल तक पांच राशियों के लोगों को जबरदस्त लाभ होगा। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिन्हें करीब दो साल तक लाभ ही लाभ होगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मंगल ग्रह की मजबूत स्थिति के कारण मेष राशि के लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 2026 से पहले कोर्ट में चल रहे संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों का बिजनेस विदेश तक फैल सकता है।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: आज किसे लाभ, कौन रहेगा दुखी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के उपाय

---विज्ञापन---

धनु राशि

नौकरीपेशा लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। लेखक और पत्रकारों के लिए आने वाले दो साल बेहद शुभ रहेंगे। 2026 से पहले शादीशुदा लोग अपना खुद का घर खरीद सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। बिजनेसमैन को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आने वाले दो साल तक सुखमय रहेगा। पार्टनर संग निजी संबंधों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। इसी के साथ वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा और संबंधों में मधुरता आएगी। न्यूली मैरिड कपल के घर किलकारी गूंज सकती है। बिजनेसमैन जातकों के आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।

मकर राशि

भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबारियों की सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि-कौशल से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, जिससे लंबे समय से अटके हुए काम कुछ समय में ही पूरे हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- सावन पर बने अद्भुत संयोग में 5 राशियां होंगी मालामाल!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 23, 2024 12:47 PM

संबंधित खबरें