---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सावन पर बने अद्भुत संयोग में 5 राशियां होंगी मालामाल! 3 साल बाद भानु सप्तमी पर होगी शिव जी की कृपा

Sawan 2024: साल 2024 में सावन के पवित्र माह में 11 अगस्त को भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा, जिस दिन विशेषतौर पर शिव जी और सूर्य देव की उपासना की जाती है। आइए जानते हैं इस साल भानु सप्तमी का पर्व किन-किन लोगों के लिए अतिशुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

Sawan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस दौरान शिव जी की विशेषतौर पर आराधना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। इस बार सावन के पवित्र माह में कई व्रत और त्योहार भी हैं, जिनसे उनका महत्व और बढ़ जाता है। इसके अलावा सावन मास में सूर्य देव की पूजा करना भी शुभ होता है। इस बार सावन में 11 अगस्त 2024 को सप्तमी तिथि है, जोकि रविवार के दिन पड़ रही है, जिसे भानु सप्तमी के नाम से जाना जाता है। बता दें कि सावन में ऐसा संयोग बहुत कम बनता है। आज से 3 साल पहले 15 अगस्त 2021 को ये संयोग बना था। चलिए जानते हैं इस साल सावन में सप्तमी तिथि के दिन रविवार के संयोग से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।

मेष राशि

सावन के पवित्र माह में सप्तमी तिथि पर रविवार के संयोग से मेष राशि के लोगों को लाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होने के साथ-साथ करियर में भी प्रगति होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन शुरू होने से कितने घंटे पहले किन चीजों का सेवन करें बंद? जानें धार्मिक नियम

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को भगवान महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के जो कार्य काफी समय से अटके हुए हैं, वो सावन के पवित्र माह में पूरे हो जाएंगे। खेल और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के करियर में स्थिरता आएगी।

मिथुन राशि

नौकरीपेशा लोगों को करियर में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों को संतान के विवाह से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। कारोबारियों की संपत्ति खरीदने की इच्छा 11 अगस्त से पहले पूरी हो सकती है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। भगवान शिव और सूर्य देव की विशेष कृपा के कारण कारोबारियों की कमाई में भी इजाफा होगा।

वृश्चिक राशि

तीन साल बाद सप्तमी तिथि पर रविवार के महासंयोग से वृश्चिक राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के आमदनी बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, तो दिन अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 71 साल बाद शिव जी होने जा रहे हैं इन 5 राशियों पर मेहरबान! सावन पर बना ये महासंयोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 22, 2024 09:53 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola