---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। लेकिन राशि अनुसार मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु की विशेष फल की प्राप्ति होती है। तो आइए उन मंत्रों के बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Margashirsha Amavasya 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि 12 दिसंबर यानी आज है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। साथ ही पितरों के निमित्त तर्पण भी दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि के दिन गंगा स्नान करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके दान किया जाता है। साथ ही भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। अगर आप भी अमावस्या तिथि के दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो राशि अनुसार, इन मंत्रों के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। तो आइए राशि अनुसार, विष्णु भगवान के मंत्रों के बारे में जानते हैं।

राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप

मेष राशि

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन मेष राशि के जातकों को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करनी चाहिए। साथ ही “ॐ श्री महीधराय नमः” मंत्रों का जाप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भोजन करने के बाद भूलकर न करें ये 5 काम, वरना घर से चली जाएगी खुशियां

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही  “ॐ श्री केशवाय नमः” मंत्र जाप करना चाहिए। मान्यता है इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन नारायण की पूजा करते समय ‘ॐ श्री धनंजाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है इस मंत्र का जाप करने से भगवान श्री हरी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अमावस्या तिथि के दिन पूजा करते समय “ॐ श्री श्री रघुनाथाय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को अमावस्या तिथि के दिन पूजा करते समय “ॐ श्री नरसिंहाय नमः” मंत्र का 2 माला जाप करना चाहिए। मान्यता है कि 2 माला जाप करने से मनोकामना पूर्ण होती है।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय “ॐ श्री श्री हरये नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से घर और जीवन में खुशहाली आती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि के दिन  ‘ॐ श्री विश्वकर्मणे नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करने से कार्य में सफलता मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- मासिक शिवरात्रि पर भूलकर न चढ़ाएं ये खास चीजें, वरना रूठ जाएंगे भोलेनाथ

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान नारायण की कृपा पाने के लिए अमावस्या के दिन पूजा करते समय “ॐ श्री कृष्णाय नमः” मंत्र का 1 माला जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से जीवन सफल हो जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पंचोपचार पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा करते समय “ॐ श्री गोविंदाय नमः” मंत्र का 5 माला जाप करना चाहिए।

मकर राशि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय “ॐ श्री दामोदराय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है इस मंत्र का जाप करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कुंभ राशि के जातकों भगवान विष्णु की पूजा करते समय “ॐ श्री अच्युताय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है इस मंत्र का जाप करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए ‘ॐ श्री जनार्दनाय नमः:’ मंत्र का कम से कम 5 माला का जाप करना चाहिए। मान्यता है इस मंत्र का जाप करने से जीवन खुशहाल हो जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें ये खास उपाय, जीवन हो जाएगा खुशहाल

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 11, 2023 10:47 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola