Sixth Sense Zodiacs: 'डेजा वू' क्या है? ये 4 राशियां क्यों सबसे ज्यादा महसूस करती हैं Deja Vu, इनमें कहीं आप भी तो नहीं

Sixth Sense Zodiacs: क्या आपको भी कभी किसी नई जगह या नए इंसान से मिलकर लगा है, ‘ये सब पहले भी हो चुका है?’ इसी एहसास को डेजा वू (Déjà vu) कहते हैं, जिसे विज्ञान और ज्योतिष अलग-अलग नजरिए से देखते हैं. मान्यता है कि कुछ राशियों के लोग इस अनुभव को सबसे ज्यादा महसूस करते हैं.

Sixth-Sense-Zodiacs

Sixth Sense Zodiacs: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि किसी नई जगह पहुंचते ही या कोई घटी घटना के बारे में हो या किसी नए इंसान से मिलते ही अचानक लगा हो, “अरे… ऐसा लगता है कि ये जगह तो मैंने पहले देखा है, ये तो पहले भी हो चुका है, ऐसा लगता है कि मैं आपसे मिला हूं शायद” अगर हां, तो इस एहसास को ही ‘डेजा वू’ (Deja vu) कहते हैं.

विज्ञापन

आधुनिक मनोविज्ञान के मुताबिक ये दिमाग का एक मेमोरी ग्लिच और एक रियलिस्टिक भ्रम हो सकता है, लेकिन ज्योतिष और अध्यात्म इसे थोड़ा अलग नजरिए से देखते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका कनेक्शन इंसान की आत्मा की पुरानी यादों, पिछले जन्मों और अवचेतन मन से जुड़ा होता है. प्राचीन ज्योतिषीय मान्यता है कि कुंडली में केतु, राहु, चंद्रमा और आठवें-बारहवें भाव का असर ज्यादा हो, तो ऐसे अनुभव बार-बार होते रहते हैं. आइए जानते हैं, किन राशियों के लोग ऐसा सबसे अधिक महसूस करते हैं?

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले दिल से बहुत इमोशनल और सेंसिटिव होते हैं. ये किसी भी इंसान या जगह की वाइब्स तुरंत पकड़ लेते हैं. इसलिए इन्हें कई बार लगता है कि ये पल या ये जगह पहले भी देखी हुई है. ज्योतिष में इसे इनकी गहरी भावनात्मक और आत्मिक यादों से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को रहस्यमयी चीजों में खास दिलचस्पी होती है. इनकी सिक्स्थ सेंस भी काफी तेज मानी जाती है. इसलिए जब इन्हें डेजा वू होता है, तो ये उसे सिर्फ संयोग नहीं मानते, बल्कि किसी पुराने अनुभव या कर्म से जुड़ा इशारा समझते हैं.

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों की सोच सबसे हटकर होती है. ये चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं और कई बार अचानक ऐसा महसूस करते हैं कि ये पल पहले भी जी चुके हैं. कुछ लोग इसे इनकी गहरी सोच और ब्रह्मांडीय चेतना से जोड़कर देखते हैं.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले सपनों और कल्पनाओं की दुनिया में खूब जीते हैं. इनका आध्यात्मिक झुकाव भी काफी मजबूत माना जाता है. इन्हें अक्सर ऐसा महसूस हो सकता है कि जो अभी हो रहा है, वो पहले भी कहीं देख या जी चुके हैं.’

विज्ञापन

ब्रह्मांड के रहस्य से जुड़ाव

डेजा वू केवल आध्यात्मिकता नहीं, बल्कि आपके अवचेतन मन की गहरी सक्रियता भी है. जल तत्व की राशियां इसे सबसे अधिक महसूस करती हैं, क्योंकि ये भावनाओं और अंतर्ज्ञान से संचालित होती हैं. अगर आप भी इन राशियों में से हैं, तो संभावना है कि आपको अक्सर ऐसा महसूस होता होगा. अपने इस अनुभव को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह आपको ब्रह्मांड के रहस्यों से जोड़ सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ