---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

भोजन करने के बाद भूलकर न करें ये 5 काम, वरना घर से चली जाएगी खुशियां

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना खाने के बाद कुछ नियम होते हैं, जिन्हें पालन करना बेहद जरूरी होता है। तो आइए खाना खाने के बाद कौन से नियम का पालन करना चाहिए। विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Vastu Tips:  हर काम करने की कोई न कोई वजह जरूर होती है और उन कामों में से कुछ चीजें शुभ होती है, तो कुछ अशुभ। वास्तु शास्त्र में खाना खाने से लेकर और न जाने कई चीजों के बारे में बताया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना खाने के भी वास्तु नियम होते हैं। मान्यता है खाना खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही घर में बरकत रुक जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि खाने से जुड़े वास्तु नियम।

थाली में न धोएं हाथ

खाना खाने को लेकर कई चीजों के बारे में बताया गया है, उनमें से कुछ लोग मानते हैं, वहीं कुछ लोग नहीं मानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी लोग खाना खाते हैं, तो भोजन करने के बाद थाली में हाथ धो लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाने की थाली में हाथ धोने से धन की कमी होती है।

यह भी पढ़ें- मासिक शिवरात्रि पर भूलकर न चढ़ाएं ये खास चीजें, वरना रूठ जाएंगे भोलेनाथ

रसोई घर में न रखें जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना खाने के बाद कभी भी जूठे बर्तन को रसोई घर में नहीं रखना चाहिए। बल्कि इसे साफ करके रखें।

---विज्ञापन---

घर की रसोई अंधेर ना रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई कभी भी अंधेरा में नहीं होना चाहिए और न ही अंधेरा रखना चाहिए। बल्कि रसोई घर में हमेशा रोशनी रखनी चाहिए। मान्यता है कि रसोई घर में प्रकाश रखने से मां लक्ष्मी खुश हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें ये खास उपाय, जीवन हो जाएगा खुशहाल

---विज्ञापन---

खाने को न फेंके

वास्तु शास्त्र के अनुसार, थाली में खाना खाने भर ही लेना चाहिए। अगर आप खाने को फेंकते हैं, तो इससे अन्न का अपमान होता है। साथ ही मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

साफ-सुथरा रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी भोजन नहा-धोकर बनाना चाहिए। यदि आप बिना नहाए भोजन बनाते हैं, तो यह गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी खाना प्यार से बनाना चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कुंडली में कैसे पता करें चंद्र दोष है या नहीं

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 11, 2023 09:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola