भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें ये खास उपाय, जीवन हो जाएगा खुशहाल

Somwar Upay: यदि आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन इन उपायों को जरूर करें।

Somwar Ke Upay

Somwar Ke Upay

Somwar Upay: सप्ताह के हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है। ठीक वैसे ही दिन के अनुसार, सामान की खरीदारी करने का भी महत्व होता है। मान्यता है कि यदि दिन के मुताबिक किसी चीज की खरीदारी की जाए तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सोमवार के दिन ऐसी क्या चीज की खरीदारी की जाए जिससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सकें।

विज्ञापन

सोमवार के दिन करें विधि-विधान से पूजा

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन कुंवारी लड़कियां शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र और दूध अर्पित करती है। ताकि भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाएं। शास्त्र के अनुसार, कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए सोमवार का दिन बेहद ही शुभ होता है। इस दिन कुंवारी कन्या व्रत भी रखती हैं।

विज्ञापन

सोमवार के दिन खरीदें इन रंगों की वस्तुएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन सफेद रंग की चीजें खरीदना चाहिए। क्योंकि सफेद रंग शांति और एकता का प्रतीक है। मान्यता है जो जातक सोमवार के दिन सफेद रंग की चीजें खरीदता है, उन पर भगवान शिव बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

विज्ञापन

सोमवार को सफेद वस्त्र भी खरीदना चाहिए। साथ ही उसे धारण भी करना चाहिए। मान्यता है जो जातक सोमवार के दिन सफेद रंग का वस्त्र धारण करते हैं उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। क्योंकि सफेद रंग का संबंध चंद्र देव से है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन एक्वेरियम की खरीदारी कर सकते हैं। इसे खरीदने से ग्रह दोष से मुक्ति मिल जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ