हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mangal Gochar: मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगी जून महीने की समाप्ति, जुलाई में ये 5 राशियां करेंगी राज

Mangal Gochar: मंगल ग्रह का 30 जून 2025 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर 5 राशियों के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इस गोचर से इन 5 राशियों के जातकों को जुलाई माह में कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। इसके साथ ही पारिवारिक सुख और स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Mangal Gochar: जून माह में ग्रहों के गोचर के मुताबिक, इस महीने का समापन मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से होगा। द्रिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल अभी मघा नक्षत्र में विराजमान हैं। वहीं, सोमवार 30 जून, 2025 की शाम में 08:33 PM बजे धरतीपुत्र मंगल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 30 जून को मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पड़ेगा, जो अच्छा और बुरा दोनों होने की संभावना है।

लेकिन, मंगल ग्रह के इस नक्षत्र गोचर से 5 राशियों के जातकों के कामकाज और व्यवहार पर काफी व्यापक और गहरा असर होगा। इन 5 राशियों को हर काम में लाभ होने की उम्मीद है। अटके काम पूरे होंगे। मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का यह नक्षत्र गोचर अत्यंत लाभकारी रहेगा। अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी और पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में गति आएगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैर हिलाने की आदत अभी सुधारें, वरना धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी आपकी दौलत और मन की ताकत

सिंह राशि

मंगल ग्रह का यह नक्षत्र गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति की छलांग साबित हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा, नए साझेदार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से उन्हें हल किया जा सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जुलाई माह के दूसरे भाग में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और रिश्तों में समझदारी से काम लें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और नए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे करियर में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी इनकम में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। कारोबारियों को व्यापार में भी बढ़िया लाभ की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: कबीरदास जी के प्रसिद्ध 10 दोहे, जो बदल सकते हैं किसी की भी जिंदगी; जरूर पढ़ें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola