3 राशियों का होगा महाकल्याण, 12 जुलाई से भूमि पुत्र मंगलदेव बदलेंगे अपनी चाल

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के शक्तिशाली और महत्वपूर्ण ग्रह मंगल 12 जुलाई, 2024 से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। उनके राशि परिवर्तन से 3 राशियों पर काफी सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या बदलाव आने के योग हैं?

Mangal-Grah-gochar

मंगल गोचर 2024

विज्ञापन

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को बहुत शक्तिशाली ग्रह बताया गया है। उनके शुभ प्रभाव से जातक (व्यक्ति) के जीवन में किसी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती है। अभी वे स्वराशि मेष में गोचर कर रहे हैं। वे शुक्रवार 12 जुलाई, 2024 की शाम 8 बजकर 42 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो शुक्र ग्रह की राशि है। उनके इस राशि परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां विशेष रूप से लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह का क्या महत्व है और वे तीन राशियां कौन-सी हैं, जिन पर मंगलदेव मेहरबान होंगे?

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह भूमि और अन्य अचल संपत्ति, साहस और पराक्रम, बड़ा भाई, युद्ध, सेना, नेतृत्व और रणनीति, पुरुषत्व, क्रोध और वाहन आदि के फलदाता माने गए हैं। उन्हें भूमि पुत्र, क्षत्रिय ग्रह और युद्ध का देवता कहा गया है। उनकी साहस और वीरता के कारण उनको ग्रहों के सेनापति की पदवी भी दी गई है।

विज्ञापन

वृषभ राशि में मंगल गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि:

आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। विचारों से नकारात्मकता समाप्त होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। सेना और पुलिस से जुड़े जातक विशेष लाभ की स्थिति में होंगे। धन आमद के नए उपायों से समृद्धि में वृद्धि होगी। नई नौकरी के साथ प्रमोशन के योग हैं। बेरोजगारी युवा जातकों के लिए रोजगार ने नए अवसर सामने आएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। कई यात्राएं हो सकती हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी।

वृश्चिक राशि:

मंगल देव के शुभ प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप जमीन और मकान जैसे अचल संपत्ति के स्वामी बन सकते हैं। नए व्यापार की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा है। कारोबारियों को कोई सरकारी डील मिल सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों को शासन में कोई ऊंचा पद मिल सकता है। नौकरी बदलने के इच्छुक जातकों को उनके लक्ष्य की प्राप्ति होगी। अच्छी सैलरी की नौकरी मिलने के योग हैं। रिश्तेदारों से अनबन समाप्त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि:

वृषभ राशि में मंगल गोचर मीन राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित सभी विवाद समाप्त होने के योग हैं। धन का प्रवाह तेज होगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े जातक विशेष फायदे में रहेंगे। बिजनेस का विस्तार होगा। लाभ का मार्जिन बढ़ने के योग हैं। धन बचत के आपके प्रयास सफल होंगे। युवा जातकों के करियर में प्रगति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ