Lucky Zodiac Signs: 2026 में पूरे साल मीन राशि में विराजमान रहेंगे शनि, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

Lucky Zodiac Signs: शनि ग्रह 2026 में पूरे साल मीन राशि में विराजमान रहेंगे. शनि की इस ग्रह स्थिति से कई राशियों के जातकों का जीवन प्रभावित होगा. चलिए जानते हैं इससे किन राशियों को लाभ मिलेगा.

Lucky Zodiac Signs

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: ग्रह स्थिति, ग्रहों की चाल और गोचर का असर राशियों के जीवन पर पड़ता है. 2026 में शनि ग्रह की स्थिति से 5 राशियों को लाभ मिलने वाला है. कर्मफल दाता, न्याय के देवता, अनुशासन और धैर्य के कारक शनि 2026 में मीन राशि में विराजमान रहेंगे. मीन राशि में शनि की उपस्थिति कई राशि जातकों के लिए शुभ साबित होगी. शनि के शुभ होने पर इन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. शनि की कृपा से किन राशियों को साल अच्छा रहेगा चलिए जानते हैं.

वृषभ राशि

मीन राशि में शनि के विराजमान रहने से वृषभ राशि वालों को लाभ मिलेगा. वृषभ राशि के लोगों के लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मेहनत का फल मिलेगा और करियर में सफलता हासिल करेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को शनि की कृपा से मजबूती मिलेगी. आपके विदेश से जुड़े काम सफल होंगे. शनि देव की कृपा से करियर में तरक्की मिलेगी. मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को शनि ग्रह रिश्ते के मामले में शुभ फल देंगे. शादीशुदा लोगों और प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी. साझेदारी के व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. आपको कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शनि वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. प्रेम जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिल सकती है. निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको तगड़ा लाभ मिलेगा.

मीन राशि

शनि ग्रह पूरे साल मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे. इससे मीन राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी. आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा. करियर में तरक्की करेंगे और मानसिक शांति मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ