---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Lucky Zodiac Signs: 19 अगस्त को बन रहे शुभ ग्रह योग से इन 5 राशियों को हो सकता है तरक्की और धन का बड़ा फायदा

Lucky Zodiac Signs: पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को कई शुभ ग्रह योग बन रहे हैं. इससे 5 राशियों के करियर, बिजनेस और इनकम में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं. उनके अटके काम भी आगे बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Signs: 19 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिष के लिहाज से काफी खास रहने वाला है. इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और दिन बुधवार है. साथ ही चातुर्मास का 26वां दिन भी रहेगा. सप्तमी तिथि शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सावन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी. यह दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि इस दिन के ऊपर स्वाति नक्षत्र के साथ विशाखा नक्षत्र का असर रहेगा. इस नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग और इन्द्र योग का शुभ संयोग बन रहा है. इसी दिन रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास जयंती का शुभ संयोग बन रहा है. ऊपर से इस दिन पर रवि योग की शुभता भी रहेगा. इसलिए भगवान शिव, माता गौरी और भगवान राम की पूजा के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जा रहा है. रुके काम आगे बढ़ सकते हैं. नए मौके भी मिल सकते हैं.

19 अगस्त 2026 के खास ग्रह योग

19 अगस्त को सुबह 03:01 बजे देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र से निकलकर बुध के स्वामित्व वाले आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यही इस दिन का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन रहेगा. दूसरी ओर, चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे. इससे गजकेसरी, वाशी और अनफा जैसे योग बनेंगे. सूर्य सिंह राशि में अपनी स्वराशि में रहेंगे. गुरु कर्क राशि में उच्च के होकर हंस राजयोग बनाएंगे. बुध भी कर्क राशि में गुरु के साथ युति करेंगे. वहीं शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन ग्रहों की स्थिति का असर करियर, बिजनेस और इनकम से जुड़े मामलों पर देखने को मिल सकता है. किसी का अटका काम आगे बढ़ सकता है. नई डील मिल सकती है. प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है. कुछ लोगों को अपनी मेहनत की पहचान भी मिल सकती है. हालांकि ग्रहों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय ज्यादा पॉजिटिव रह सकता है. इन लोगों को करियर में ग्रोथ, बिजनेस में फायदा और नए अवसर मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: चेहरे पर दोहरे नकाब, इन 3 राशियों के असली स्वभाव को समझना है नामुमकिन

19 अगस्त के लिए मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए 19 अगस्त का दिन करियर के लिहाज से काफी पॉजिटिव रह सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत नोटिस होगी. किसी जरूरी मीटिंग में आपकी बात को महत्व मिल सकता है. जॉब में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. प्रमोशन या बेहतर रोल की चर्चा आगे बढ़ सकती है. बिजनेस वालों को नई डील का ऑफर मिल सकता है. पुराने क्लाइंट से दोबारा काम मिलने की संभावना है. इनकम बढ़ाने का कोई नया रास्ता खुल सकता है. अटका हुआ पेमेंट भी मिलने से राहत मिलेगी. फैमिली में किसी बड़े फैसले पर आपका सपोर्ट किया जाएगा. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बेहतर होगी. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस और सही गाइडेंस मिल सकता है. कुल मिलाकर यह दिन आपको आगे बढ़ने का अच्छा मौका दे सकता है.

---विज्ञापन---

19 अगस्त के लिए कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यह दिन खास तौर पर धन और करियर के मामले में अच्छा रह सकता है. आपकी राशि में गुरु का मजबूत होना कई मामलों में सपोर्ट देगा. जॉब में सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं. कोई पुरानी मेहनत अब रिजल्ट दे सकती है. नई जॉब तलाश रहे लोगों को अच्छा ऑप्शन मिल सकता है. बिजनेस में बड़ा क्लाइंट या बेहतर ऑर्डर मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आ सकती है. सेविंग्स बढ़ाने की प्लानिंग सफल रह सकती है. फैमिली में सुखद माहौल रहेगा. घर से जुड़ा कोई जरूरी काम भी पूरा हो सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर आपकी बात समझेगा. मैरिड लोगों के बीच आपसी भरोसा बढ़ेगा. स्टूडेंट्स को किसी जरूरी विषय में क्लैरिटी मिलेगी. यह समय अपनी ग्रोथ के लिए सही फैसले लेने का है.

यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

---विज्ञापन---

19 अगस्त के लिए सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए 19 अगस्त का दिन कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला रह सकता है. आपकी राशि में सूर्य का मजबूत होना आपकी लीडरशिप को और प्रभावी बना सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी मौजूदगी महसूस की जाएगी. बॉस किसी अहम काम की जिम्मेदारी दे सकते हैं. जॉब में अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा. बिजनेस करने वालों को ब्रांड या प्रोडक्ट को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है. कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके काम की तारीफ कर सकता है. करियर में नई दिशा को लेकर क्लैरिटी मिलेगी. पैसों में बड़ा रिस्क लेने के बजाय स्मार्ट प्लानिंग फायदा देगी. सोशल सर्कल में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है. लव बर्ड्स के बीच कोई अच्छी खबर माहौल खुशनुमा कर सकती है. फैमिली में आपका स्टेटस और सम्मान बढ़ेगा. स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगिता या इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. बस ओवर-कॉन्फिडेंस से बचना जरूरी होगा.

19 अगस्त के लिए तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए 19 अगस्त का दिन नेटवर्क और नए अवसरों के लिहाज से खास रह सकता है. चंद्रमा आपकी राशि में होने से सोशल कनेक्शन एक्टिव रहेंगे. किसी पुराने दोस्त या कॉन्टैक्ट से काम की जानकारी मिल सकती है. जॉब में नई जिम्मेदारी या टीम लीड करने का मौका मिल सकता है. इंटरव्यू देने वालों के लिए दिन पॉजिटिव रह सकता है. बिजनेस में पार्टनरशिप या नई डील की बातचीत आगे बढ़ेगी. रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक दबाव कम हो सकता है. ऑनलाइन या क्रिएटिव काम करने वालों को खास फायदा मिल सकता है. फैमिली में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सीरियस बातचीत हो सकती है. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. स्टूडेंट्स को दोस्तों या मेंटर्स से मदद मिलेगी. इस दिन सही लोगों से जुड़ना आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: एप्पल और फेसबुक के मालिकों को रास्ता दिखाने वाले नीम करोली बाबा के पास है ‘बेस्ट पेरेंटिंग’ फॉर्मूला, जिद्दी बच्चे भी बनेंगे संस्कारी

19 अगस्त के लिए मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन कम्युनिकेशन और करियर में ग्रोथ के संकेत दे रहा है. आपकी बात रखने का तरीका लोगों को प्रभावित कर सकता है. मीटिंग, इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन में कॉन्फिडेंस दिखेगा. जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. सीनियर्स आपकी प्लानिंग को सपोर्ट कर सकते हैं. मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय खास रह सकता है. बिजनेस वालों को नेगोशिएशन में फायदा मिल सकता है. किसी नए क्लाइंट के साथ बातचीत आगे बढ़ सकती है. इनकम बढ़ाने का स्मार्ट आइडिया काम कर सकता है. भाई-बहन या करीबी रिश्तेदार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लव रिलेशन में पुरानी गलतफहमी बातचीत से दूर होगी. पार्टनर के साथ आउटिंग या छोटी ट्रिप का प्लान बन सकता है. स्टूडेंट्स को नई स्किल सीखने का फायदा मिलेगा. आपकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ इस दिन आपकी कम्युनिकेशन स्किल रहेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shooting Star Dream Meaning: सपने में टूटता हुआ तारा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 18, 2026 11:12 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola