---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Wealth Signs: उम्र 30 के बाद चमकती है इन महिलाओं की किस्मत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें शुभ संकेत

Lucky Signs On Female Body: शरीर पर निशान होना आम बात है, लेकिन कुछ निशानों को सामुद्रिक शास्त्र में बेहद खास माना गया है. इनसे शुभ व अशुभ संकेतों के बारे में भी जाना जा सकता है. आज यहां पर आप उन निशानों के बारे में जानेंगे, जिनका महिलाओं के शरीर पर होना शुभ होता है. ऐसी महिलाओं की किस्मत अक्सर उम्र 30 के बाद चमकती है और इन्हें जीवन का हर सुख मिलता है.

---विज्ञापन---

Lucky Marks On Female Body: हर महिला के शरीर पर कोई न कोई निशान होता है. हालांकि, कुछ निशान काफी शुभ होते हैं, जिनका भाग्य से सीधा संबंध होता है. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें शरीर की बनावट, लंबाई, निशान और चौड़ाई आदि से व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जाता है. इसमें महिलाओं के हाथ, पैर, चेहरे, तलवे व पेट आदि पर मौजूद कई ऐसे निशानों के बारे में भी बताया गया है, जो कि उनके लिए अत्यंत शुभ होते हैं.

आज हम आपको उन्हीं निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि महिलाओं के लिए अशुभ नहीं होते हैं, बल्कि उम्र 30 के बाद किस्मत चमकने का संकेत देते हैं. चलिए जानते हैं महिलाओं के शरीर पर मौजूद शुभ निशानों के बारे में.

---विज्ञापन---

महिलाओं के शुभ निशान

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन महिलाओं के तलवे पर त्रिकोण, कमल, शंख या छत्र का निशान होता है, वो काफी भाग्यशाली होती हैं. ऐसी महिलाओं को न सिर्फ पति का भरपूर प्यार मिलता है, बल्कि इनके बच्चे भी इनसे बहुत प्यार करते हैं. इसके अलावा इनके उम्र 30 के बाद जीवन में कुछ बड़ा करने की संभावना रहती है. हालांकि, इससे पहले का समय इनके लिए थोड़ा संघर्ष भरा रहता है.

ये भी पढ़ें- Fortune Signs: पुरुषों के शरीर पर ये निशान Samudrik Shastra में माने गए हैं अत्यंत शुभ, उम्र 30 के बाद मिलता है अथाह नाम-पैसा

---विज्ञापन---

भाग्यशाली महिलाओं की निशानी

जिन महिलाओं के शरीर पर पैर के निशान होते हैं, वो अपने पति के लिए काफी भाग्यशाली होती हैं. इनके पति का भाग्य शादी के बाद चमकता है. इसके अलावा ये खुद उम्र 30 के बाद समाज में एक नई पहचान बनाती हैं और खूब पैसा कमाती हैं.

भाग्यशाली महिलाओं के लक्षण

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के दाएं हाथ की हथेली पर मछली, कमल, चक्र, स्वस्तिक या त्रिशूल का निशान होता है, उनका भाग्य उम्र 30 के बाद ज्यादा प्रबल रहता है. इस दौरान ये अपने दम पर जीवन में कुछ बड़ा हासिल करती हैं. साथ ही समाज में अपनी पहचान बनाती हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शरीर पर किस जगह तिल होना शुभ है और अशुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: May 15, 2026 09:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola