Fortune Signs: पुरुषों के शरीर पर ये निशान Samudrik Shastra में माने गए हैं अत्यंत शुभ, उम्र 30 के बाद मिलता है अथाह नाम-पैसा

Lucky Marks On Man Body: कुछ पुरुषों के शरीर पर ऐसे निशान होते हैं, जिन पर वो ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. हालांकि, सामुद्रिक शास्त्र में पुरुषों के हाथ, पैर, पेट व चेहरे आदि पर मौजूद कई ऐसे निशानों के बारे में बताया गया है, जो कि उनके लिए शुभ होते हैं. ऐसे पुरुषों की किस्मत आमतौर पर उम्र 30 के बाद चमकती है. चलिए जानते हैं पुरुषों के शरीर पर कौन से निशानों का होना अत्यंत शुभ है.

Lucky Marks On Man Body

Credit- AI Gemini

Lucky Marks On Man’s Body: आज से कई साल पहले सामुद्रिक शास्त्र की रचना की गई थी, जिसके जरिए व्यक्ति के भविष्य का विश्लेषण किया जाता है. इसमें कुंडली या जन्म तिथि नहीं, बल्कि व्यक्ति के शरीर की बनावट, लंबाई, चौड़ाई व निशान के जरिए उनके बारे में जानने का प्रयास किया जाता है. सामुद्रिक शास्त्र में कई ऐसे निशानों के बारे में बताया गया है, जिनका किसी पुरुष के शरीर पर होना अत्यंत शुभ होता है. ऐसे पुरुषों को 30 की उम्र तक संघर्ष करना ही पड़ता है, लेकिन इसके बाद उनका भाग्य जरूर चमकता है.

विज्ञापन

ये अपनी मेहनत से अथाह धन-दौलत व शोहरत कमाते हैं. साथ ही इनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है. आइए विस्तार से जानते हैं पुरुषों के लकी निशानों के बारे में.

विज्ञापन

त्रिभुजाकार का निशान

पुरुषों के पैर पर त्रिभुजाकार यानी Triangle का निशान होना शुभ होता है. ऐसे पुरुषों को उम्र 30 के बाद मेहनत का फल मिलना शुरू होता है. ये इस आयु के बाद अथाह धन व संपत्ति कमाते हैं. साथ ही समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त करते हैं.

कमल और चक्र का निशान

पुरुषों के पैरों के तलवे पर कमल और चक्र का निशान होना काफी शुभ होता है. आमतौर पर ऐसे पुरुषों की किस्मत उम्र 30 के बाद चमकती है. ये मेहनत करने में पीछे नहीं रहते हैं. साथ ही इन्हें भाग्य का भी साथ भरपूर मिलता है.

विज्ञापन

तारों के निशान

अक्सर देखा गया है कि जिन पुरुषों के शरीर पर छोटे-छोटे तारों के निशान होते हैं, उनका भाग्य हर मोड़ पर उनका साथ देता है. ऐसे पुरुष उम्र 30 से पहले कड़ा संघर्ष करते हैं, लेकिन इसके बाद आरामदायक जिंदगी जीते हैं. न तो इन्हें पैसों की कमी की चिंता होती है और न ही रिश्ते इनके कमजोर रहते हैं.

विज्ञापन

भाग्यशाली पुरुष का हाथ

जिन पुरुषों के हाथ की हथेली पर शंख, स्वस्तिक, त्रिशूल, रथ, भाला, गदा, पर्वत, शीशा, माला, मोती, कमल या मछली का निशान होता है, वो काफी भाग्यशाली होते हैं. ऐसे पुरुषों को उम्र 30 के बाद तेजी से धन कमाने के मौके मिलते हैं. साथ ही घर व समाज में बातों को अहमियत दी जाती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ