हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: बुध की कृपा से 3 राशियों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, 2 के रिश्ते में आ सकती है दरार

बुधवार को सुबह ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके प्रभाव के कारण कुछ राशियों की लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा और कई जातकों के प्रेम जीवन में उथल-पुथल मचेगी। चलिए अब जानते हैं 7 मई 2025 के लव राशिफल के बारे में।

विज्ञापन
लव राशिफल 7 मई 2025

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 7 मई 2025 को सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जिसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट से लेकर 02 बजे तक रहेगा।

बुधवार को प्रात: काल 1 बजकर 4 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, जिसके बाद हर्षण योग का आरंभ होगा। इसके अलावा 7 मई 2025 को सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर बुध देव मेष राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं बुधवार को होने वाले बुध गोचर का कैसा प्रभाव आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा।

मेष राशि

बुध देव की कृपा से बुधवार को आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने वाली है। हर काम में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सिंगल लोगों को उनका खोया हुआ प्यार बुध देव की कृपा से वापस मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 12 और 27

विज्ञापन

वृषभ राशि

रोमांस के लिहाज से बुधवार का दिन कपल के लिए बढ़िया रहेगा। अकेले में जीवनसाथी संग वक्त बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। अविवाहित जातक भाई के साथ घूमने जाएंगे, जहां किसी खास इंसान से दोस्ती हो सकती है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 17 और 22

मिथुन राशि

यदि आपका जीवनसाथी संग झगड़ा चल रहा है तो वो आपको मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। वो आपको शॉपिंग कराने के लिए भी लेकर जा सकते हैं। वहीं जिन लोगों की अभी शादी नहीं हुई है, उनका आधे से ज्यादा समय दोस्तों के साथ व्यतीत होगा। इसके अलावा मूवी देखने जाने का प्लान भी बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 28 और 30

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध गोचर आपकी लव लाइफ को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण झगड़ा और तनाव चरम पर रहेगा। इसके अलावा सेहत का भी साथ नहीं मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 01 और 13

सिंह राशि

बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण जीवनसाथी संग लव रिलेशन अच्छे होंगे। जो अविवाहित जातक रिलेशनशिप में हैं, उनके विवाह के लिए घरवाले मान जाएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 13 और 26

कन्या राशि

बुधवार को आपको अपने जीवनसाथी का हर काम में सहयोग मिलेगा, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशियां बरकरार रहेंगी। जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता उनके किसी दोस्त के भाई से घरवालों के आशीर्वाद से तय हो सकता है।

शुभ रंग- ग्रीन

शुभ अंक- 15 और 20

तुला राशि

बुधवार का दिन कपल के लिए रोमांटिक रहने वाला है। मूवी देखने का प्लान बनाएंगे तो अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को बुध देव की कृपा से मनचाहे पार्टनर का साथ मिल सकता है।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 08 और 23

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शुभ और शुक्ल योग का महासंयोग, 3 राशियों को हो सकता है फायदा

वृश्चिक राशि

अविवाहित जातक जो रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में परेशानियां बनी रहेंगी। सोलमेट का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। विवाहित जातकों को हर काम में लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत भी बुधवार को सही रहने वाली है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 16 और 20

धनु राशि

बुधवार का दिन विवाहिज जातकों के लिए रोमांस से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे। इसके अलावा डिनर करने के लिए घरवालों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। सिंगल जातक माता-पिता के साथ समय बिताएंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 23 और 28

मकर राशि

अविवाहित जातकों का रिश्ता घरवालों के आशीर्वाद से उनके क्रश संग जुड़ सकता है। कपल को बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 09 और 14

कुंभ राशि

कपल की रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव आएंगे, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। इसके अलावा पार्टनर की सेहत भी दोपहर बाद कुछ बिगड़ सकती है। सिंगल लोगों का माता से झगड़ा होगा, जिसके कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा। इसके अलावा दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 16 और 23

मीन राशि

बुधवार को आप अपने साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि वो आपको खुश करने के लिए कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, वो दोस्तों के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 18 और 27

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: प्रेम संबंध के लिहाज से मई का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola