Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शुभ और शुक्ल योग का महासंयोग, 3 राशियों को हो सकता है फायदा

धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से 27 मई 2025 की तिथि बेहद खास है क्योंकि इस दिन शनि जयंती है। साथ ही शुभ और शुक्ल योग का महासंयोग भी बन रहा है। चलिए जानते हैं इस साल शनि जयंती का पर्व किन-किन राशियों के लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा।

Shani Jayanti 2025

करियर में अप्रत्‍याशित उन्‍नति के योग

हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन शनि देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि का आरंभ 26 मई 2025 को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से इस बार 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जाएगी।

विज्ञापन

शनि जयंती के पावन दिन शुभ और शुक्ल योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसके प्रभाव के कारण कुछ राशियों के जातकों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही पैसों की कमी और गृह क्लेश से मुक्ति मिलने की भी संभावना है। चलिए जानते हैं 27 मई को कब से कब तक शुभ और शुक्ल योग बन रहा है।

विज्ञापन

कब से कब तक रहेगा शुभ-शुक्ल योग?

पंचांग के अनुसार, इस बार 26 मई 2025 को सुबह 08 बजकर 30 मिनट से लेकर 27 मई 2025 को
प्रात: काल 06 बजकर 36 मिनट तक शुभ योग रहेगा। जबकि शुक्ल योग 27 मई 2025 को सुबह 06 बजकर 36 मिनट से लेकर 28 मई 2025 को प्रात: काल 04 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन

किन तीन राशियों को लाभ होगा?

मिथुन राशि

इस साल शनि जयंती के पावन दिन मिथुन राशि के जातकों को कर्मफल दाता की विशेष कृपा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं मई माह खत्म होने से पहले दूर होंगी। घरवालों के बीच संपत्ति या किसी और कारण विवाद चल रहा है तो शांति से बैठकर बातचीत करने से मन-मुटाव दूर होंगे। यदि आपके घर में कोई शादी योग्य वर है, तो उसके लिए अचानक किसी प्रतिष्ठित फैमिली से रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन

tula rashi

तुला राशि

12 राशियों में तुला को शनि की सबसे प्रिय राशि माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर कर्मफल दाता की विशेष कृपा रहती है। इस बार भी शनि जयंती के पावन दिन दो शुभ योग के महासंयोग से तुला राशि के जातकों को फायदा होने की संभावना सबसे अधिक है। जहां विवाहिक जातकों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, वहीं अविवाहित जातकों का रिश्ता बचपन के उनके प्यार से घरवालों के आशीर्वाद से तय हो सकता है। इसके अलावा सेहत भी आने वाले दिनों में सामान्य रहेगी।

विज्ञापन

Makar Rashi

मकर राशि

शनि जयंती के शुभ दिन मकर राशि के जातकों को करियर से जुड़ा कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। उम्मीद है कि आपके काम को समाज में नाम मिलेगा और धन लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। इसके अलावा शुभ और शुक्ल योग के महासंयोग से उम्रदराज जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, वो लोग अपने घरवालों के साथ घर से दूर कुछ दिनों के लिए घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ