Kaalchakra: रिश्तों के लिहाज से मई का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

मई का महीना चल रहा है, जिस दौरान कई राशियों की लव लाइफ में भूचाल आने की संभावना है। हालांकि कुछ लोगों को खुशखबरी भी सुनने को मिलेगी। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं रिश्तों के लिहाज से मई माह आपके लिए कैसा रहने वाला है।

Kaalchakra Today News24

जानें मई में कैसी रहेगी आपकी मैरिड लाइफ?

मई माह में समय-समय पर ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के प्रेम संबंध, घर और सेहत आदि पर पड़ेगा। ग्रहों की विशेष कृपा से जहां कुछ लोगों के पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा तो कई जातक किसी गंभीर बीमारी का शिकार भी हो सकते हैं। हालांकि राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि आने वाला समय उसके लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मई के महीने में 12 राशियों के लोगों के रिश्तों में बदलाव आएगा या नहीं। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि इस माह उन्हें किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन

मेष राशि

  • परिवार में रिश्ते मधुर रहेंगे। लेकिन बीच-बीच में टकराव की स्थिति बन सकती है।
  • घर के बुजुर्गों की सलाह मानेंगे तो परिवार के हालात सामान्य रहेंगे।
  • घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकते हैं।
  • वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा लेकिन पार्टनर ज्यादा व्यस्त रहेगा।
  • काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।
  • धैर्य रखेंगे और समझदारी दिखाएंगे तो रिश्ते मजबूत रहेंगे।
  • जिनका व्यवहार अमर्यादित है, उनको मानहानि झेलनी पड़ सकती है।
  • इस माह किसी एक रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। मनचाहे व्यस्ति से शादी करने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
  • मई में आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
  • मौसमी बीमारियां आपको परेशान करेंगी।
  • हार्ट या ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
  • थकान बनी रहेगी और पैर में चोट भी लग सकती है।
  • विद्यार्थियों को मई महीने में पढ़ाई में लाभ मिलेगा।
  • कुछ छात्रों की एकाग्रता में कमी आ सकती है, जिसके कारण तनाव रहेगा।
  • अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता लानी होगी।
  • किसी के उकसाने या बहकावे में न आएं और दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें।
  • संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शुभ और शुक्ल योग का महासंयोग, 3 राशियों को हो सकता है फायदा

वृषभ राशि

  • परिवार का कोई बड़ा घर से दूर जा सकता है।
  • भाई-बहन से रिश्ते ठीक रहेंगे लेकिन उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।
  • इस महीने आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। लेकिन माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • महीने के दूसरे भाग में पारिवारिक मामलों में आपको समझदारी दिखानी होगी।
  • घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
  • परिवार में कोई खुशखबरी भी आ सकती है।
  • इस दौरान आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा।
  • वैवाहिक जीवन में मामूली तकरार के बाद भी रिश्ते मधुर रहेंगे।
  • राहु-केतु के कारण बहस हो सकती है।
  • जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा गरम रहेगा।
  • प्यार और समझदारी से रिश्तों में मिठाई लाई जा सकती है।
  • अविवाहित हैं तो रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए समय ठीक नहीं है।
  • मई महीने में मामूली स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
  • पेट में तकलीफ, सिरदर्द, सर्दी-जुकाम या बुखार हो सकता है।
  • हार्ट के मरीज और वो लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, जिन्हें पहले से आंखों में तकलीफ है।
  • मई महीने की शुरुआत में पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
  • महीने के दूसरे भाग में सेहत में सुधार हो सकता है।
  • अनुशासित रहेंगे तो सेहत का साथ ज्यादा मिलेगा।
  • यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान और सेहत का ध्यान रखें।

यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य 10 राशि वाले लोगों के लिए मई का महीना प्यार और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ