Love Rashifal: प्रेम के कारक ग्रह आज इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिलेगी गुड न्यूज!

Love Rashifal 5 October 2024: प्रेम के कारक ग्रह शुक्र आज कुछ राशियों के जातकों के ऊपर मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण उनके प्रेम जीवन में खुशियों का वास होगा। अगर आप भी जानने को उत्सुक हैं कि आज आपको शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 5 अक्टूबर का लव राशिफल।

Love Rashifal 5 October 2024

लव राशिफल 5 अक्टूबर 2024

विज्ञापन

Love Rashifal 5 October 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में शुक्र देव को प्रेम का कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों के ऊपर शुक्र देव की कृपा रहती है, उनके प्रेम जीवन में काफी कम समस्याएं उत्पन्न होती हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज यानी 5 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। साथ ही विष्कुम्भ योग और प्रीति योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा असर 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 5 अक्टूबर का लव राशिफल।

मेष राशि

प्यार के मामले में आज का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। क्रोध में आकर पार्टनर से कोई ऐसी बात न कहें, जिसके कारण जीवनभर पछताना पड़े।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा लोग पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। अन्यथा गुस्से में आप कुछ ऐसी बात बोल सकते हैं, जिसके कारण आपके पार्टनर का दिल दुखेगा। अत: आपके रिश्ते में दरार आने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

पुरानी बातों को लेकर शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आज परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा। सिंगल जातकों को प्यार के मामले में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इस समय कुंडली में विवाह का योग नहीं है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

कर्क राशि

शादीशुदा लोगों का साथी उन्हें आज दोपहर बाद कोई गुड न्यूज दे सकता है, जिसे सुनने के बाद उन्हें बेहद खुशी महसूस होगी। रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन भी प्यार के लिए अनुकूल नहीं रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

सिंह राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों को यदि पार्टनर से मनमुटाव चल रहा है, तो रिश्ते में सुधार आने की संभावना कम है। आज एक बार फिर पार्टनर से पुरानी बातों को लेकर तकरार हो सकती है। सिंगल जातकों का दिन प्यार के मामले में अनुकूल रहेगा। अकस्मात शादी का रिश्ता सिंह राशि के लोगों के लिए आ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कन्या राशि

शादीशुदा कपल को साथ में वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जिसके कारण पुराने गिले-शिकवे खत्म होंगे। रिलेशनशिप में मौजूद जातक की साथी से लड़ाई होगी।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

तुला राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। अन्यथा आपकी गलतियों के कारण आपका रिश्ता टूट सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने पार्टनर से बात करते समय ज्यादा कठोर न हो। अन्यथा लड़ाई होने की संभावना है। शादीशुदा कपल के बीच तकरार होने की संभावना है।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

धनु राशि

शादीशुदा जातकों को उनका पार्टनर कोई प्यारा-सा उपहार दे सकता है, जिसे पाकर धनु राशि के जातकों को बेहद प्रसन्नता होगी। प्यार के लिहाज से रिलेशनशिप में मौजूद कपल का आज का दिन अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मकर राशि

हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनका पार्टनर उन्हें लॉन्ग ड्राइव पर ले जाकर उपहार दे सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग भी पार्टनर के साथ शॉपिंग करने के लिए आज जा सकते हैं। साथ में समय बिताने से आप दोनों के बीच आई दूरियां काफी हद तक कम होंगी।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, प्यार के मामले में आज का दिन उनका बीते दिनों के मुकाबले बहुत बढ़िया रहने वाला है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन भी सही रहेगा। पुरानी बातों को भुलाकर नई शुरुआत करेंगे, तो ज्यादा बेहतर होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

मीन राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा से अविवाहित जातकों का आज रिश्ता पक्का हो सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन भी प्यार के मामले में बहुत बढ़िया रहेगा। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ