Guru Gochar: मई 2025 से 3 राशियों पर गुरु की होगी खास कृपा, चमक जाएगा किस्मत का सितारा!

Guru Gochar: साल 2024 में गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में ही भ्रमण करेंगे, जो अगले साल 14 मई को वृषभ राशि में से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए गुरु बृहस्पति का गोचर शुभ रहेगा।

GuruGochar-2024

Guru Gochar: धन, वैभव, मान-सम्मान, सुख, समृद्धि और संतान आदि के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति का नवग्रहों में विशेष स्थान है। जो करीब 13 माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं, लेकिन इस बीच कई बार गुरु का नक्षत्र परिवर्तन होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय गुरु बृहस्पति शुक्र की राशि वृषभ में संचरण कर रहे हैं, जो 14 मई 2025 तक इसी राशि में भ्रमण करेंगे। 14 मई 2025 को देर रात 11:20 मिनट पर गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में से निकलकर बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। 13 महीने बाद गुरु के गोचर का प्रभाव हर एक राशि के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनकी किस्मत 14 मई 2025 से चमक सकती है।

मेष राशि

14 मई 2025 को गुरु बृहस्पति का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। युवाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण वो आसानी से अपनी बातें दोस्तों, टीचर व माता-पिता के सामने व्यक्त कर पाएंगे। जो लोग साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अकस्मात धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से लंबित कार्य कारोबारियों के जल्द पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को जल्द अपार धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि

गुरु बृहस्पति का गोचर इस राशि के लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। बेरोजगार जातकों को जल्द ही अच्छी जॉब मिल सकती है। बिजनेसमैन के लिए भी आने वाला समय अनुकूल रहेगा, बिजनेस के विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। शादीशुदा लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथी के साथ अच्छा समय बिताने से मिथुन राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

गुरु का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। बिजनेसमैन को धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। साझेदारी में काम कर रहे जातकों को वित्तीय लाभ होने की संभावना है। पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ