Love Rashifal 30 November 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार कल 30 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। इस तिथि पर अतिगण्ड योग और विशाखा नक्षत्र का संयोग रहेगा। शुभ कार्य के लिए अभिजीत मुहूर्त 11:48 से 12:30 मिनट तक रहेगा। 30 नवंबर को 12 राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी। कौन से अंक और रंग शुभ रहेंगे? आइए लव राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए कल का पूरा दिन यादगार रहने वाला है। साथी के साथ समय बिताने से पुरानी यादें ताजा होंगी। इसके अलावा मानसिक शांति मिलेगी। सिंगल जातकों का रिश्ता भी दिन खत्म होने से पहले पक्का हो सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4
वृषभ राशि
जो लोग अविवाहित हैं, उनकी कल मुलाकात उनके सोलमेट से हो सकतीहै। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच चल रही परेशानियां खत्म होंगी।
पार्टनर के साथ समय बिताने से खुशी महसूस होगी।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
अगर आप कमिटेड रिलेशनशिप में हैं या आपकी शादी हो चुकी है, तो कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कपल के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा दोपहर बाद कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2
कर्क राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के माता-पिता उनके रिश्ते के लिए मान जाएंगे, जिससे दिन यादगार बनेगा। शादीशुदा कपल को भी अकेले में वक्त बिताने का भरपूर मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 5
सिंह राशि
शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच किसी अन्य व्यक्ति के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आपने धैर्य से स्थिति को संभालने का प्रयास नहीं किया, तो रिश्ता टूट भी सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 9
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: शनि 3 राशियों पर होंगे मेहरबान! 30 साल बाद बनेगा शश राजयोग
कन्या राशि
अगर आपकी शादी हो चुकी है, तो कल का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान बनेगा रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए भी कल का दिन सुनहरा रहने वाला है। साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा खासा समय मिलेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 3
तुला राशि
जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें जल्द खुशखबरी मिलने की संभावना है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आई दूरियां खत्म होंगी। अकेले में वक्त बिताने से गलतफहमी दूर होगी।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि
कल का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के हित में नहीं रहेगा। पुरानी बातों को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसका नकारात्मक असर सेहत पर भी पड़ेगा। सिंगल जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है, जिसके कारण फिलहाल विवाह का योग नहीं बन रहा है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 9
धनु राशि
सिंगल जातकों की मुलाकात दिन खत्म होने से पहले उनके सोलमेट से हो सकती है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन यादगार रहने वाला है। पार्टनर की कुछ बातों को अनदेखा करेंगे, तो दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 5
मकर राशि
बीते दोनों यदि आपका अपने पार्टनर से झगड़ा हुआ है, तो उस बारे में पार्टनर से बात करने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। अन्यथा आप दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट सकता है सिंगल जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही नहीं है, जिसके कारण विवाह का योग नहीं बन रहा है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातक का पार्टनर उन्हें सरप्राइज देने के लिए कहीं बाहर लेकर जा सकता है। अकेले में साथी के साथ वक्त बिताने से उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते में गहराई आएगी। सिंगल जातकों का रिश्ता घरवालों के आशीर्वाद से पक्का हो सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
मीन राशि
अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो कल उन्हें प्रपोज करने के लिए दिन उपयुक्त है। उम्मीद है कि वह आपको हां कर देंगे। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए कल का दिन यादगार रहने वाला है। मूवी डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 2 से 8 दिसंबर तक का साप्ताहिक राशिफल, जानें शुभ अंक, तिथि और उपाय
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
51 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines