Love Rashifal 29 August 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 अगस्त को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि है। साथ ही स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, ब्रह्म योग, इन्द्र योग, कौलव करण, तैतिल करण और गर करण का निर्माण हो रहा है। हालांकि शुक्रवार को किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा, लेकिन ग्रहों और योग का राशियों पर प्रभाव जरूर पड़ेगा। आइए अब जानते हैं 29 अगस्त 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए प्यार और रोमांस के मामले में कैसा रहेगा।
मेष राशि
शुक्रवार को विवाहित मेष राशिवालों के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहने वाला है। छोटी-छोटी बातें कपल के बीच परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा दिनभर कमजोरी भी महसूस होगी।
वृषभ राशि
अविवाहित लोगों को नए प्रेम प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से विवाहित वृषभ राशि के जातकों के रिश्ते में मजबूती व गहराई आएगी।
मिथुन राशि
ग्रहों की कृपा से विवाहित मिथुन राशि के जातकों के रिश्ते में संतुलन बना रहेगा, लेकिन आपको हर परिस्थिति को धैर्य से सुलझाना होगा। अविवाहितों को शुक्रवार का दिन खत्म होने से पहले अपना सोलमेट किसी धार्मिक स्थल पर मिल सकता है।
कर्क राशि
विवाहित जातकों का प्रेम जीवन 29 अगस्त को रोमांटिक और उत्साहपूर्ण रहेगा, जबकि सिंगल्स किसी पुराने दोस्त के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
सिंह राशि
ग्रहों की कृपा से सिंह राशिवालों के शादीशुदा जीवन में प्यार बढ़ेगा। साथ ही शुक्रवार को पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। लंबे समय से सिंगल जातकों के रिश्ते की कहीं बात चल रही है तो अब खुशखबरी मिलने की संभावना है।
कन्या राशि
अविवाहित लोगों से उनका कोई दोस्त आकर्षित हो सकता है, जो जल्द आपसे इस बारे में बात भी करेगा। भावनात्मक आवेश में आकर विवाहित जातक अपने साथी से कोई बड़ा वादा न करें, नहीं तो आपके रिश्ते में तनाव बना रहेगा।
तुला राशि
विवाहित तुला राशिवालों के लिए 29 अगस्त का दिन भावनात्मक रूप से संतोषजनक नहीं रहेगा। पुरानी बातें एक बार फिर आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं।
वृश्चिक राशि
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने रिश्ते को लेकर और ज्यादा सीरियस होंगे, जिससे पार्टनर को खुशी होगी और रिश्ता भी गहरा होगा। वहीं, वृश्चिक राशि के विवाहित जातकों का दिन रोमांटिक नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें- दूर होने वाले हैं 3 राशियों के दुख-दर्द, सितंबर में 13 बार राशि गोचर करेंगे मन-माता के दाता चंद्र
धनु राशि
अविवाहित धनु राशि के लोगों से उनका दुश्मन आकर्षित हो सकता है। विवाहित जातक अपने रिश्ते में स्पष्टता बनाए रखने का प्रयास करें। साथ ही प्रेमी से अकेले में बात करने के लिए समय निकालें।
मकर राशि
जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वो अपने प्रेमी के बारे में घर के बड़ों से बात करेंगे। उम्मीद है कि वो खुशी-खुशी आपके रिश्ते को अपना लेंगे। विवाहित मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन में ताजगी आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जिससे शुक्रवार को आपके मन को सुकून मिलेगा।
कुंभ राशि
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक प्रेमी से मिलने जाएंगे और उनके साथ रोमांटिक समय शुक्रवार की शाम बिताएंगे। वहीं, विवाहित लोग घर के काम में उलझे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको अपने साथी से बात करने का मौका नहीं मिलेगा।
मीन राशि
काम की व्यस्तता के कारण मीन राशि के जातकों को पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। वहीं, रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में गलतफहमियां उत्पन्न होंगी, जिस कारण दोनों को ही तनाव रहेगा।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोगों को माना जाता है सबसे ज्यादा खतरनाक, मतलब के लिए करते हैं दोस्ती
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines