हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal 28 June 2024: पार्टनर के साथ होगा झगड़ा या मिलेगा प्यार? पढ़ें लव राशिफल, शुभ अंक-रंग

Love Rashifal 28 June 2024: भविष्य में आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी? पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा या रिलेशनशिप में दूरियां आएंगी? क्या आप भी अपनी लव लाइफ से जुड़े इन्हीं सभी सवालों के बारे में जानना चाहते हैं। अगर हां, तो पढ़िए कल यानी 28 जून 2024 का लव राशिफल। 

विज्ञापन

Love Rashifal 28 June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों और राशियों का जिक्र किया गया है, जिनकी सहायता से प्रत्येक व्यक्ति को अपने फ्यूचर से जुड़ी गुप्त बातों के बारे में पता चल सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कल का दिन प्यार के मामले में आपका सुखद रहेगा या पार्टनर के साथ लड़ाई होगी, तो पढ़िए 28 जून 2024 का राशिफल। इसी के साथ हम आपको शुभ रंग-अंक के बारे में भी बताएंगे।

मेष राशि

जिन लोगों को लंबे समय से अपने लिए पार्टनर की तलाश है, उनकी खोज पूरी हो सकती है। शादीशुदा कपल रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- ब्राउन

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

शादीशुदा कपल की रोमांटिक लाइफ में उथल-पुथल मच सकता है। सिंगल लोगों को उनका क्रश किसी रोमांटिक जगह पर डिनर करने के लिए लेकर जा सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कर्क संक्रांति पर बन रहे हैं 2 शुभ योग, इन 5 राशियों का करियर-कारोबार छुएगा बुलंदियां!

मिथुन राशि

जो लड़कियां वर्क फ्रॉम होम काम करती हैं, उनकी मुलाकात इंटरनेट के जरिए उनके सच्चे प्रेम से होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में बोरियत रह सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

कर्क राशि

शादीशुदा कपल समय बिताने के लिए रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों को शाम के समय अपना सोलमेट मिल सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

सिंह राशि

शादीशुदा कपल ने अपने शब्दों पर धैर्य नहीं रखा, तो लड़ाई होने की पूरी आशंका है। जो लोग रिलेशनशिप में नहीं हैं, शाम के समय उनकी मुलाकात उनके सोलमेट से हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

शादीशुदा कपल शुक्रवार का ज्यादातर समय साथ में बिता सकते हैं। लंबे समय से जो लोग अपने बेटे के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

तुला राशि

सिंगल लड़के अपनी क्रश के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शादीशुदा कपल के बीच रोमांस और नजदीकियां दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

पार्टनर के साथ विदेश घूमने जाने का प्लान बना रहे हो, तो यह समय सबसे उत्तम है। शाम में सिंगल लड़कियों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

धनु राशि

आप और आपका पार्टनर अगर एक ही ऑफिस में काम करते हैं, तो आपके रिश्ते के बारे में आपके सहकर्मियों को पता चल सकता है। शादीशुदा कपल एक दूसरे से बात कर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 7

मकर राशि

अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो जल्द ही पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा कपल को शाम में एक दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

ऑफिस का दोस्त आपको प्रपोज कर सकता है। न्यूली मैरिड कपल एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे, तो बीते दिनों से चल रहा मनमुटाव दूर हो जाएगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

मीन राशि

पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा कपल किसी रोमांटिक जगह पर डिनर करने के लिए जा सकते हैं।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- 19 जुलाई से इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! बुध-सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मिलेगा राजसी सुख

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola