हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: शिव-सिद्ध योग से लव लाइफ में बढ़ेगी टेंशन या बढ़ेगा प्यार? जानें मंगलवार का प्रेम राशिफल   

मंगलवार को शिव और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर देखने को मिलेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि शिव और सिद्ध योग आपके प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 25 मार्च 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 25 मार्च 2025

जब-जब ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, तो शुभ और अशुभ योग बनता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 25 मार्च 2025 को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही प्रात: काल शिव योग बन रहा है, जो दोपहर 02:53 मिनट तक रहेगा। शिव योग के खत्म होते ही सिद्ध योग का निर्माण होगा। इन दोनों योग का प्रभाव मंगलवार को 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि शिव और सिद्ध योग का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 25 मार्च 2025, दिन मंगलवार का लव राशिफल।

मेष राशि

प्रेमी के साथ वक्त बिताएंगे। कहीं घूमने जाने की जगह घर पर रहेंगे, तो अच्छा रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं और लंबे समय से अपने प्यार का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें मंगलवार को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

वृषभ राशि

पार्टनर के साथ समय बिताएं और हर एक पल का आनंद लेने का प्रयास करें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो ये दिन आपके खास दिनों में से एक बनेगा। सिंगल लोगों को इस समय अपना जीवनसाथी नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मिथुन राशि

मंगलवार को आप अपने प्रेमी के संग रोमांटिक पल साझा करेंगे। लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। नहीं तो किसी छोटी-सी बात पर बड़ा झगड़ा हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं और घरवाले आपके लिए योग्य वर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें जल्द खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

कर्क राशि

कपल के रिश्ते में यदि परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, तो जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएं और उन्हें स्पेशल फील कराने का प्रयास करें। इससे उन्हें आपकी अहमियत का पता चलेगा। सिंगल लोगों को शिव-सिद्ध योग के शुभ प्रभाव के कारण अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है। इसलिए उनकी देखभाल करें और उन्हें भावनात्मक सहारा दें। इससे आपके प्रति उनका प्यार बढ़ेगा। जो लोग सिंगल हैं और पिता उनके लिए योग्य वधू की तलाश कर रहे हैं, उन्हें मंगलवार को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा समय साथी के साथ बिताएं और उनसे दिल खोलकर बात करें। इसके अलावा घरवालों से दूर जाने की जगह घर पर उनके साथ समय बिताएंगे, तो रिश्तों में गहराई आएगी।

तुला राशि

रिश्तों में परेशानी चल रही है, तो साथी से दूर जाने की जगह उनके साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के साथ बातचीत करने से एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी मंगलवार को किसी खास इंसान से मुलाकात नहीं होगी।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

कोई बड़ी परेशानी आपकी लव लाइफ में आ सकती है। कठिन समय में यदि आप अपने साथी का साथ निभाएंगे और उनसे कोई बात नहीं छुपाएंगे, तो अच्छा रहेगा। नहीं तो धीरे-धीरे आपका रिश्ता कमजोर होने लगेगा।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 3

धनु राशि

कपल के बीच कोई पुरानी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। यदि समस्या का हल जल्द से जल्द नहीं निकाला गया, तो रिश्ता टूट भी सकता है। सिंगल लोगों को मंगलवार को अपना प्रेमी नहीं मिलेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 6

मकर राशि

जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, वो अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे दोनों को एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को कुछ समय और अपने साथी का इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

शादीशुदा कपल के बीच किसी पुरानी बात को लेकर मनमुटाव बढ़ेंगे, जिसके कारण रिश्ता भी टूट सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनका इस वक्त रिश्ता पक्का नहीं होगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

मीन राशि

शादीशुदा कपल के बीच किसी पुरानी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसे सुलझाने का जल्द से जल्द प्रयास करें। संभावना है कि बातचीत करने से आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाएगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी किसी खास इंसान से दोस्ती हो सकती है। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में भी बदल सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- Shani Amavasya 2025: 28 या 29 मार्च कब है शनि अमावस्या? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola