Love Rashifal: ध्रुव योग का 12 राशियों की लव लाइफ पर क्या पड़ेगा प्रभाव? पढ़ें राशिफल

Love Rashifal 16 October 2024: यदि आपको पहले ही पता चल जाए कि कल का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो आप खुद को आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार कर सकते हैं। चलिए पंचांग की मदद से जानते हैं कल 12 राशियों के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे या सब कुछ सही रहेगा।

Love Rashifal 16 October 2024

लव राशिफल 16 अक्टूबर 2024

Love Rashifal 16 October 2024: पंचांग का वैदिक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। तिथि, वार, करण, योग और नक्षत्र के मेल से पंचांग बनता है। इनकी मदद से हर एक व्यक्ति को अपनी लव लाइफ में आने वाली परेशानियों के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि ये भी पता चल सकता है कि कल का दिन प्यार के मामले में 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 16 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसी के साथ कल ध्रुव योग का भी संयोग बन रहा है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। अगर आप भी जानने को उत्सुक हैं कि कल का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा व्यतीत होगा, तो इसके लिए पढ़ें 16 अक्टूबर का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में विभिन्न परेशानियों के आगमन होने की संभावना है। पूरे दिन मन उदास रहेगा। इसके अलावा दोपहर बाद पार्टनर से लड़ाई होने की भी संभावना है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

सिंगल जातक यदि किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए कल का दिन शुभ नहीं है। शादीशुदा कपल के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके जीवन में प्रेम का स्तर बढ़ेगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

अगर आप सिंगल हैं और अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए कल का दिन सही है। जो लोग शादीशुदा हैं या अभी कुछ दिन पहले ही रिलेशनशिप में आए हैं, उनके जीवन में प्रेम का स्तर बढ़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

कर्क राशि

ध्रुव योग का सकारात्मक प्रभाव शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा। पुरानी बातों को नजरअंदाज करके पार्टनर के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। इसके अलावा उन्हें और अच्छे से जानने का मौका भी मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

सिंह राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन बीते दिनों के मुकाबले बहुत बढ़िया रहने वाला है। पार्टनर संग चल रही अनबन खत्म होगी। इसके अलावा उनके साथ मीठी बातें करने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

कन्या राशि

शादीशुदा कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने की संभावना है, जिसके कारण प्रेम जीवन में समय-समय पर उतार-चढ़ाव आएंगे। वहीं जो लोग हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, उनका भी पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। यदि आपने उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास नहीं किया, तो जल्द ब्रेकअप भी हो सकता है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

तुला राशि

प्यार और रोमांस के मामले में शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन तनावपूर्ण रहेगा। फालतू की बातों पर पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले वो आपसे अलग होने की बात भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

दोपहर तक का समय शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का सामान्य रहेगा, लेकिन उसके बाद पार्टनर के साथ सुनहरे पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की भी संभावना है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

धनु राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातक का पार्टनर उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका है, प्यार के मामले में उनका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 15

विज्ञापन

मकर राशि

शादीशुदा जातक का पार्टनर कल के दिन को खास बनाने के लिए उन्हें कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। मनचाही चीज को गिफ्ट में पाकर मकर राशि के जातकों को बेहद खुशी होगी। वहीं जो लोग हाल ही में किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, उनका दिन भी प्यार के मामले में अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 33

कुंभ राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक पार्टनर के साथ डेट पर जाएंगे। साथ में समय व्यतीत करने से गिले-शिकवे दूर होंगे और रोमांस का स्तर बढ़ेगा। इसके अलावा सिंगल जातकों की मुलाकात भी उनके होने वाली जीवनसाथी से हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मीन राशि

शादीशुदा जातकों का पार्टनर उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन प्यार और रोमांस के मामले में अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ