---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा की रात चुपचाप करें 21 बार इस मंत्र का जाप, चंद्रमा की तरह चमकेगी किस्मत!

Sharad Purnima 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए शरद पूर्णिमा की रात का खास महत्व है। इस दिन रात में चांद की रोशनी में एक प्रभावशाली मंत्र का 21 बार जाप करने से साधक को अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं शरद पूर्णिमा के महत्व और उस प्रभावशाली मंत्र के बारे में।

---विज्ञापन---

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा के दिन से शरद ऋतु की शुरुआत होती है, जिसका हिंदू धर्म में खास महत्व है। धार्मिक ग्रंथों में वर्णन है कि इस पावन दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से प्रत्येक व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन रात में चांद की रोशनी में चंद्र देव की पूजा करने से पैसों की कमी से भी छुटकारा मिल सकता है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस खास दिन रात में चुपचाप कुछ उपाय करने से हर एक व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। चलिए जानते हैं शरद पूर्णिमा के अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

शरद पूर्णिमा के उपाय

  • शरद पूर्णिमा के दिन अपने हाथों से घर में खीर बनाएं। रात के समय उस खीर को चांदी के बर्तन में निकालें और फिर उसे चांद की रोशनी में रख दें। अगर हो सके, तो उस खीर के अंदर चांदी का एक सिक्का भी रख दें। यदि आप अपनी कोई इच्छा को पूरा करना चाहते हैं, तो उसे खीर के पास जाकर बोलें। पूरी रात उस खीर को चांद की रोशनी में रखकर छोड़ दें। अगले दिन देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद उस खीर को प्रसाद के रूप में खाएं। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-शांति का वास होगा। इसके अलावा वो इच्छा पूरी होने के साथ-साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज से 12 राशियों की धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! पंडित सुरेश पांडेय से जानें गुडलक बढ़ाने के उपाय

  • किसी कारणवश यदि शरद पूर्णिमा के दिन आप खीर को पूरी रात चांद की रोशनी में नहीं रख सकते हैं, तो इसके बावजूद भी आपको चंद्र देव और धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाएं और रात में उसे चंद्र की रोशनी में थोड़ी देर के लिए रख दें। इसी के साथ खुद भी  वहां कुछ देर के लिए बैठें। इस दौरान 21 बार ‘ॐ चन्द्रमसे नमः’ मंत्र का जाप करें। मंत्र का जाप करने के बाद उस खीर को घर ले आएं और उसे खाएं। इस उपाय से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। इसके अलावा उस खीर के सेवन से आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होने की संभावना है।
  • आमजन के अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं को भी शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में बैठना चाहिए। इससे उनके बच्चों को च्रंद देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे बच्चा हेल्दी पैदा होगा।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: इन 5 राशियों की बंद किस्मत के ताले खुले! चंद्र ने किया राशि परिवर्तन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 15, 2024 12:00 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola