हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: बुध की कृपा से इन 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, 1 की पक्की होगी शादी!

Love Rashifal 15 February 2025: शनिवार को प्रात: काल बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण 12 राशियों की लव लाइफ में बदलाव आने की संभावना है। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 15 फरवरी 2025 का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 15 फरवरी 2025

Love Rashifal 15 February 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध देव का शास्त्रों में खास महत्व है, जिसे त्वचा, बुद्धि, तर्क और मित्र आदि का दाता माना गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा शनिवार को सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर बुध देव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं 15 फरवरी 2025 का लव राशिफल।

मेष राशि

बुध देव की विशेष कृपा से सिंगल लोगों को उनका सोलमेट शनिवार को मिल सकता है। वहीं जिन जातकों का विवाह हो चुका है या जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वो अपने सोलमेट संग रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

वृषभ राशि

प्यार के मामले में सिंगल जातकों को शनिवार को सफलता मिलेगी। रिलेशनशिप में मौजूद कपल कहीं घूमने जा सकते हैं। वहीं विवाहित लोगों को साथी संग अच्छा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा, जिसके कारण वृषभ राशि के लोगों को मन परेशान रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

मिथुन राशि

जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा, जिसके कारण मिथुन राशि के जातकों की साथी से अनबन हो सकती है। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो वो भी कैंसिल हो सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी शनिवार को अपने सच्चे प्यार से मुलाकात नहीं हो पाएगी।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

कर्क राशि

बुध देव की कृपा से सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। शाम का समय साथी संग बिताएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंगल लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग सोलमेट के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। सोलमेट से दिल खोलकर बात करेंगे, तो मानसिक तनाव कम होगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

कन्या राशि

जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते के लिए परिवारवाले मान जाएंगे। संभव है कि इस वर्ष आपकी अपने सच्चे प्यार से शादी होगी। वहीं जो लोग पहले से विवाहित हैं, उनके जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

तुला राशि

जीवनसाथी के साथ शाम के समय रोमांटिक पल बिताएंगे, जिससे खुशी होगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, शनिवार को उनकी अपने सच्चे प्यार से मुलाकात होगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। अकेले में साथी संग रोमांटिक समय बिताने से रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी दिन खत्म होने से पहले अपने सच्चे प्रेम से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 1

धनु राशि

पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे शादीशुदा कपल के रिश्ते में मजबूती आएगी। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। साथी से मुलाकात होने की संभावना कम है।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 8

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग और शादीशुदा जातक साथी संग डेट पर जा सकते हैं। सोलमेट संग समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कुछ समय और अपने प्यार का इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि

सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्रेम शनिवार को नहीं मिल पाएगा। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनकी लव लाइफ में प्यार बरकरार रहेगा। साथी संग अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 8

मीन राशि

पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे। शाम के समय डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में जल्द ही किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल से 3 राशियों का जाग जाएगा भाग्य, शुक्र की मार्गी चाल से बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola