हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: शुक्र की कृपा से 3 राशियों का होगा भाग्योदय, लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस!

Love Rashifal 14 October 2024: सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज का दिन प्यार और रोमांस के मामले में कैसा रहेगा और इस दिन को वो कैसे खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 14 अक्टूबर का लव राशिफल। इसी के साथ प्रत्येक राशि के जातक को अपना शुभ अंक और रंग भी पता चलेगा।

विज्ञापन
लव राशिफल 14 अक्टूबर 2024

Love Rashifal 14 October 2024: प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। जिन लोगों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान होते हैं, उनके सभी रिश्तों में मिठास बनी रहती है। खासतौर पर मैरिड लाइफ में कभी कोई परेशानी नहीं आती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज यानी आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन शुक्र देव आपके ऊपर मेहरबान होंगे या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 14 अक्टूबर का लव राशिफल।

मेष राशि

प्यार के मामले में आज का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का ठीक-ठाक रहेगा। रिश्ते में स्थिरता आने के कारण मानसिक शांति का अनुभव होगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

वृषभ राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा, जिसके कारण जीवन में प्रेम का स्तर बढ़ेगा। डिनर डेट या मूवी डेट का प्लान भी बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: इन 3 राशियों की खुल गई किस्मत! अपने ही नक्षत्र में हुआ सूर्य गोचर

मिथुन राशि

जो लोग सिंगल हैं, उनका कोई करीबी दोस्त उन्हें प्रपोज कर सकता है। रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के विचार साथी की कुछ बातों से मैच नहीं करेंगे, जिसके कारण मतभेद होने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो भविष्य में उनका जीवनसाथी भी बन सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे, जिससे रिश्ते में स्थिरता आएगी।

शुभ रंग- पर्पल

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

सिंह राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप जातकों का मूड दिनभर रोमांटिक रहेगा। साथी के साथ रोमांटिक और हंसी-खुशी के पल बिताने से रिश्ते में गहराई आएगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

कन्या राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। यदि आपने धैर्य और समझदारी दिखाई, तो स्थिति ठीक हो जाएगी। अन्यथा आगे चलकर आप दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र देव की प्रबल स्थिति के कारण जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा। साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने से रिश्ते में गहराई व मजबूती आएगी। इसके अलावा जल्दी आपका पार्टनर आपको कोई गुड न्यूज भी दे सकता है।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के जीवन में प्रेम का स्तर बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। इसके अलावा तीन से चार दिन के लिए कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी दोपहर बाद बन सकता है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

धनु राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के जीवन में खटास बनी रहेगी। ऐसे में आपने एक कदम आगे बढ़ाते हुए पार्टनर से बात करने का प्रयास किया, तो स्थिति के अनुकूल होने की संभावना है। अन्यथा प्रेम जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

मकर राशि

बीते दिनों यदि रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों का पार्टनर से झगड़ा हुआ है, तो संवाद के माध्यम से स्थिति को सुलझाने का प्रयास करें। अपनी भावनाएं स्पष्ट रूप से पार्टनर के सामने व्यक्त करें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। शादीशुदा जातक पार्टनर के साथ किसी खास जगह पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

मीन राशि

प्यार के मामले में आज का दिन मीन राशि के जातकों का ठीक-ठाक रहेगा। शादीशुदा कपल के बीच रोमांस और विश्वास बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। रिलेशनशिप में मौजूद कपल एक सुखद यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। यात्रा के दौरान साथ में वक्त बिताने से लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- Shani Shukra Yuti: 28 जनवरी के बाद 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, शनि-शुक्र का मिलन रहेगा कष्टकारी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola