Surya Gochar 2024: इन 3 राशियों की खुल गई किस्मत! अपने ही नक्षत्र में हुआ सूर्य गोचर

Surya Nakshatra Gochar: 13 अक्टूबर 2024 को सूर्य देव ने उत्तरा फाल्गुनी में गोचर किया है। वैसे तो इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें सूर्य गोचर से सबसे ज्यादा लाभ होगा। आइए जानते हैं वो तीन लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके बुरे दिन जल्द समाप्त होने वाले हैं।

Surya Nakshatra Gochar

सूर्य नक्षत्र से बदलेगी किस्मत!

विज्ञापन

Surya Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का खास महत्व है, जो सिंह राशि के स्वामी भी हैं। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें उच्च पद, मान-सम्मान, धन और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा साधक के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है, जिससे वो आसानी से सामने वाले व्यक्ति के सामने अपने विचारों को व्यक्त कर पाते हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 13 अक्टूबर 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य ने उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर लिया है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र को 27 नक्षत्र में से बारहवां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी सूर्य देव हैं। इस बार सूर्य ने स्व नक्षत्र में गोचर किया है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन खुशनसीब राशियों के बारे में, जिनकी किस्मत सूर्य गोचर से खुल गई है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

सूर्य के उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर से वृषभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। युवाओं की रचनात्मकता कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को अच्छे नंबर हासिल होंगे, जिसके बाद माता-पिता से उपहार भी मिल सकता है। जिन लोगों को बीते दिनों चोट लगी थी, उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। पिता संग वृषभ राशि के जातकों के संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि

आत्मा के कारक ग्रह सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से अटके हुए काम आने वाले कुछ दिनों में पूरे हो जाएंगे। इसी के साथ धन लाभ होने की भी संभावना है। ससुराल पक्ष संग शादीशुदा जातकों के संबंध मजबूत होंगे। खानपान पर विशेष ध्यान देने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

सूर्य के उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों की भी किस्मत बदल सकती है। निवेश करने के लिए ये समय सही है, आने वाले दिनों में अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी, जिससे मुनाफा भी बढ़ेगा। मित्रों के साथ मिलकर युवा वर्ग कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की अच्छी कंपनी में जॉब लग सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ