---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें शनिवार का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 20 April 2024: आप भी अपने आने वाले आज के बारे में जानना चाहते हैं? अगर हां, तो आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आज का राशिफल जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 20 April 2024: हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? किन राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा? इसके बारे में आज हम आपको आपको 20 अप्रैल 2024 का राशिफल के माध्यम से बताने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार किस राशि के लोगों के जीवन में शनिवार को बदलाव होने वाले हैं और किन लोगों के लिए कौन से उपाय अपनाने फलदायी हैं? आइए इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं।

1. मेष राशि

किसी मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी रहेगी। निजी जीवन की कठिनाइयों का समाधान होगा। सुबह हनुमान चालीसा पढ़ें और हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जाएं।

---विज्ञापन---

2. वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति के योग हैं। संबंधों में सुधार आएगा। गरीब व्यक्ति को भोजन करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन सुख में रहेगा और नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मदद मिलेगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

4. कर्क राशि

धन व यश में वृद्धि होगी। परिस्थितियों का आकलन करें। तभी निर्णय लेकर आगे बढ़े। गाड़ी धीमे चलाएं। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और गरीब को चावल और चीनी का दान करें।

5. सिंह राशि

परिस्थितियों के अनुरूप अपने को बदले। सकारात्मक व लचीला रवैया अपनाए। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

---विज्ञापन---

6. कन्या राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्य अर्जित करेंगे। जटिल परिस्थितियों का सामना करेंगे और उनका समाधान भी करेंगे। घायल गाय का उपचार करा दें। गाय को हरा चारा खिला दें।

7. तुला राशि

व्यावसायिक मामलों में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके सहकर्मी में अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी छोटी बच्ची को खाना खिला दे और उसको वस्त्र उपहार में दें

---विज्ञापन---

8 वृश्चिक राशि

कार्यस्थल पर अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरी ऊर्जा में उत्साह के साथ पूरा करेंगे। व्यावसायिक जीवन के कार्यों में गति आएगी। परिवार के लोग और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगाी। लोगों की कटु प्रतिक्रियाओं का सामना करें तो दृष्टिकोण एक नया आयाम विकसित करेगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

10. मकर राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भविष्य के लिए नए मार्ग खुलेंगे। सकारात्मक दिशा में आप आगे बढ़ेंगे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्तों को भोजन करा दें।

11. कुंभ राशि

मन परेशान रह सकता हैं। आपकी साहस आपको सफलता प्रदान करेगा। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जला दें।

---विज्ञापन---

12. मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक कलह से दूर रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। निजी संबंधों की प्रतिबद्धता से मजबूती मिलेगी। निवास या नौकरी में परिवर्तन संभव है। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 19, 2024 02:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola