Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: आज 22 जून 2026 दिन सोमवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी पर धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी है. आज उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही बव, बालव और कौलव करण रहेगा. आज व्यतीपात और वरीयान् योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 22 जून 2026, दिन सोमवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आज प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी. परिवार में तनाव रहेगा, जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे. यात्रा को टालने का प्रयास करें. आप किसी का मजाक न बनाएं. नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं.
आज आपको सत्संग का लाभ मिलेगा. हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है. छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है. घर के नौकरों से आप परेशान रहेंगे.
आप जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें क्योंकि जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वह यात्रा का लाभ ले सकते हैं. सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. स्वास्थ्य कोईकर सचेत रहें.
जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं, वो ख्याति को प्राप्त करेंगे. कार्यस्थल अधिकारी वर्ग से वाक् युद्ध हो सकता है. संतान उन्नती से मन प्रसन्न होगा. वाहन क्रय करने के मन हो रहा है. पिता से नोक झोंक हो सकती है.
कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. जीवनसाथी का सहयोग कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा. धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी. आर्थिक स्थति में बदलाव होगा जिससे रुके कार्यों में गती आएगी. पढ़ाई लिखाई अच्छी रहेगी.
युवा वर्ग के लिए करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे. पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा. कर्मचारियों से विवाद आपके कार्यों में व्यवधान ला सकता है. नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी. आध्यात्मिक चर्चा का हिस्सा रहेंगे.
साझेदारी में लंबे समय से आ रहा तनाव आज ख़त्म हो सकता है. आज शाम तक बजट गड़बड़ाने चिंता रहेगी. मित्रों का सहयोग कार्यों को पूर्ण करेगा. खर्च की अधिकता रहेगी. विदेश भ्रमण की सोच सकते है. उदर रोग को लेकर परेशान रह सकते है.
किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी. अपने आगामी रणनीति किसी को न बताएं. अन्यथा कार्यों में व्यवधान निश्चित है. संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा. नए संबंधों का लाभ मिलेगा. जीवन साथी का सहयोग मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहेंगे.
परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं. अपनों से मेल जोल बढ़ेगा. बच्चे अवकाश का पूरा-पूरा फायदा उठएंगे. निवेश आपको लाभ देंगे, प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है. आपके अपने ही जलन के कारण नाखुश हो सकते हैं.
आपकी व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा. पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी. कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे. जीवनसाथी से मतभेद संभव है. लेकिन ससुराल का साथ आपके साथ रहेगा. भवन सुख प्राप्त होगा.
कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. दांपत्य संबंध में सुधार के योग है. व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा. विदेश जाने के योग बनेंगे. पिता से मन मुटाव होगा पर समय रहते व्यवहार दुरस्त होंगे. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं.
कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी. दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी. आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. अपनी संगती बदलें, सत्संग करें. वर्चस्व में वृद्धि होगी. वायु विकार से ग्रसित रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.